1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अभिनेत्री ने साल बाद किया खुलासा, कहा- उल्टी करने तक मेरे चेहरे पर अपना गुप्तांग रगड़ती रही

अभिनेत्री ने साल बाद किया खुलासा, कहा- उल्टी करने तक मेरे चेहरे पर अपना गुप्तांग रगड़ती रही

हॉलीवुड एक्ट्रेस रूबी रोज़ ने एक चौंकाने वाले खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने फेमस पॉप स्टार केटी पेरी पर गंभीर आरोप लगाए है। रूबी रोज ने Threads पर बताया कि केटी पेरी ने मेलबर्न के Spice Market नाइटक्लब में मेरा यौन उत्पीड़न किया था। उसे क्या लगता है, इसकी किसे परवाह है। इन टिप्पणियों ने तुरंत इंटरनेट का ध्यान खींचा और फैंस के बीच एक तीखी बहस छिड़ गई।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्ट्रेस रूबी रोज़ ने एक चौंकाने वाले खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने फेमस पॉप स्टार केटी पेरी पर गंभीर आरोप लगाए है। रूबी रोज ने Threads पर बताया कि केटी पेरी ने मेलबर्न के Spice Market नाइटक्लब में मेरा यौन उत्पीड़न किया था। उसे क्या लगता है, इसकी किसे परवाह है। इन टिप्पणियों ने तुरंत इंटरनेट का ध्यान खींचा और फैंस के बीच एक तीखी बहस छिड़ गई। हालांकि पेरी के एक प्रतिनिधि ने अब इन दावों को खारिज कर दिया है। प्रतिनिधि ने रूबी रोज़ की टिप्पणियों को खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना होने के साथ- साथ झूठ बताया है। बयान में कहा गया कि रूबी रोज़ द्वारा सोशल मीडिया पर केटी पेरी के बारे में फैलाए जा रहे आरोप न केवल पूरी तरह से झूठे ही नहीं हैं, बल्कि वह खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना झूठ हैं। रोज़ का सोशल मीडिया पर अलग-अलग लोगों के खिलाफ गंभीर सार्वजनिक आरोप लगाने का एक लंबा इतिहास रहा है और जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उन्होंने बार-बार इन दावों का खंडन किया है।

पढ़ें :- VIDEO-एक्ट्रेस पार्वती ने बचपन में हुई घिनौनी हरकत और शोषण का किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं-'मुझे बहुत दर्द हुआ था'

रूबी रोज़ के अनुसार जब यह घटना हुई, तब वह केवल 20 वर्ष की थी। एक फैन को जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि उसने मुझे किस नहीं किया। उसने मुझे अपने सबसे अच्छे दोस्त की गोद में आराम करते हुए देखा। इसके बाद उसने अपने गुप्तांग को मेरे चेहरे पर तब तक रगड़ा जब तक मैंने उस पर उल्टी नहीं कर दी। उन्होंने आगे कहा कि तब मैं अपनी बीस की उम्र के शुरुआती दौर में थी। अब मैं 40 साल की हूं। इस बात को सार्वजनिक रूप से कहने में मुझे लगभग दो दशक लग गए। हालांकि मैं बहुत शुक्रगुज़ार हूं कि मैं इतनी लंबी ज़िंदगी जी पाई कि अपनी आवाज़ उठा सकूं, लेकिन यह दिखाता है कि ट्रॉमा और यौन उत्पीड़न का कितना गहरा असर होता है। मुझे समझने के लिए धन्यवाद। केटी पेरी हाल ही में अपने पार्टनर जस्टिन ट्रूडो के साथ Coachella में मौजूद थीं। उन्होंने 11 अप्रैल को जस्टिन बीबर का परफॉर्मेंस देखा और पॉप स्टार ने इस परफॉर्मेंस पर अपनी प्रतिक्रिया का एक वीडियो भी पोस्ट किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...