उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती को लेकर डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की तिथि घोषित कर दी है। सभी अभ्यर्थी अपने कागज दुरुस्त कर लें।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board) ने पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती को लेकर डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की तिथि घोषित कर दी है। सभी अभ्यर्थी अपने कागज दुरुस्त कर लें।
एसआई के 4543 पदों के लिए होने वाली इस भर्ती को लेकर बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि लिखित परीक्षा के बाद योग्य अभ्यर्थियों के लिए डीवी व पीएसटी के लिए 15 व 16 जून की तिथि निर्धारित की गई है। बोर्ड ने यह भी कहा है कि अगर अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होती है तो 17 जून को रिजर्व तिथि रखी गई है।
एसआई भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा 14 व 15 मार्च को आयोजित की गई थी और परीक्षा का परिणाम सात मई को घोषित किया गया था। भर्ती बोर्ड अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वह सभी प्रकार के शैक्षणिक व अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ सत्यापन के लिए आएं। सत्यापन के दौरान अगर कोई दस्तावेज अधूरा पाया जाता है तो अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती (Uttar Pradesh Police Recruitment) में लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) अगले चरण होते हैं। इसमें शैक्षिक योग्यता, आरक्षण प्रमाणपत्रों की जांच और निर्धारित शारीरिक मापदंडों (ऊंचाई, सीना, वजन) को मापा जाता है।
डीवी और पीएसटी की जानकारी
अभिलेखों का परीक्षण
आवश्यक दस्तावेज सत्यापन के समय आपको 10वीं और 12वीं की
अंकतालिका व प्रमाण पत्र (आयु व शैक्षणिक प्रमाण)।
स्नातक (Graduation) की डिग्री या अंतिम वर्ष की मार्कशीट।
निवास प्रमाण पत्र (उत्तर प्रदेश का मूल निवासी)।
जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग जैसे OBC, SC, ST के लिए)।
ईडब्ल्यूएस (EWS) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
आधार कार्ड या कोई अन्य सरकारी फोटो पहचान पत्र।
पासपोर्ट साइज फोटो।
शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
शारीरिक मानदंड
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए
ऊंचाई: सामान्य/OBC और SC के लिए 168 सेमी; ST के लिए 160 सेमी।
सीना: सामान्य/OBC और SC के लिए बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी।
ST के लिए 77 सेमी बिना फुलाए और फुलाकर 82 सेमी। (न्यूनतम 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य है)।
महिला अभ्यर्थियों के लिए
ऊंचाई: सामान्य/OBC और SC के लिए 152 सेमी।
ST के लिए 147 सेमी।
वजन: सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40 किलोग्राम होना अनिवार्य है।