1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली, यूपी सहित कई राज्यों में कल से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत

दिल्ली, यूपी सहित कई राज्यों में कल से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत

भीषण गर्मी (Severe Heat) और लू से परेशान उत्तर भारत के लोगों को अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग (Weather Department) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में 28 मई से आंधी, बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भीषण गर्मी (Severe Heat) और लू से परेशान उत्तर भारत के लोगों को अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग (Weather Department) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में 28 मई से आंधी, बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है।

पढ़ें :- Video-11 हजार वोल्ट की लाइन पर लोहे की रॉड से मासूम पंतग छुड़ा रहा था, पोते को तड़पते देख बचाने दौड़े दादा की जिंदा जलकर मौत

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के बांदा, प्रयागराज और वाराणसी जैसे इलाकों में पारा 47 से 48 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, 29 मई से 5 जून के बीच देश के लगभग 80 से 90 फीसदी हिस्से में प्री-मानसून बारिश (Pre-monsoon showers) और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहले से ही बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में इसका असर मैदानी राज्यों में भी दिखाई देगा।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में 27 मई को आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री तक रह सकता है, जिससे रात में भी गर्मी महसूस होगी।

28 और 29 मई को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 29 मई को 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। मौसम विभाग (Weather Department) ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिन और रात दोनों समय बारिश के कई दौर आने की संभावना है।

पढ़ें :- योगी सरकार का बड़ा ऐलान: 12 लाख शिक्षकों और उनके परिवारों को मिलेगा ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज

उत्तर प्रदेश का मौसम

पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 से 31 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली से सटे पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल के कई इलाकों में 28 और 29 मई को 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी आने की चेतावनी दी गई है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन तेज हवाओं और बिजली गिरने से नुकसान की आशंका भी बनी रहेगी।

उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर का मौसम

उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 28 से 30 मई तक हल्की से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 मई को तेज बारिश हो सकती है। इन राज्यों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहने के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पढ़ें :- हनुमान सेतु दर्शन के लिए पहुंचे नितिन नवीन, कहा-उत्तर प्रदेश विकास के पैमाने पर बढ़ रहा आगे

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ का मौसम

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 28 से 31 मई के बीच मौसम बदलने वाला है। यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग (Weather Department) ने 28 और 29 मई को कई इलाकों में तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को लू से राहत मिलेगी।

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में 28, 29 और 30 मई को बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग (Weather Department) ने चेतावनी दी है कि धूल भरी आंधी कई जगहों पर बवंडर का रूप भी ले सकती है। लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र का मौसम

मध्य प्रदेश में 28 से 30 मई के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी 30 मई तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में 28 से 30 मई तक लगातार तेज बारिश होने के आसार हैं। वहीं मराठवाड़ा क्षेत्र में प्री-मानसून बारिश (Pre-Monsoon Showers) शुरू हो चुकी है। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी 29 मई तक लगातार बारिश की संभावना जताई गई है।

पढ़ें :- चलती ट्रेन से गिरकर मजदूर की हुई मौत, शव पहुंचने पर स्वजनों में पसरा मातम

गुजरात में भी बदलेगा मौसम

गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में 1 जून के आसपास तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, आने वाले दिनों में पश्चिम भारत के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होंगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...