1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी की अपील के बाद दिल्ली में सप्ताह में दो दिन रहेगा वर्क फ्रॉम होम, 50 प्रतिशत मीटिंग होगी ऑनलाइन

पीएम मोदी की अपील के बाद दिल्ली में सप्ताह में दो दिन रहेगा वर्क फ्रॉम होम, 50 प्रतिशत मीटिंग होगी ऑनलाइन

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच देश में डीजल-पेट्रोल का संकट गहराता जा रहा है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों डीजल-पेट्रोल की आवश्यकता अनुसार खपत करने की अपील की थी। इसके साथ ही, वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था को लागू करने की अपील की थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच देश में डीजल-पेट्रोल का संकट गहराता जा रहा है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों डीजल-पेट्रोल की आवश्यकता अनुसार खपत करने की अपील की थी। इसके साथ ही, वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था को लागू करने की अपील की थी। प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद अब इसका असर दिखने लगा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होने की व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि प्राइवेट कंपनियों से भी ऐसा करने के लिए कहेंगे।

पढ़ें :- पीएम मोदी की अपील के बाद पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय का आया बयान, बताए देश के मौजूदा हालात

साथ ही, मीटिंग अब 50 फीसदी ऑनलाइन होगी। श्रम विभाग और अन्य विभागों को 20 फीसदी कम फ्यूल मिलेगा। सरकार के मंत्री विधायक मेट्रो, डीटीसी से चलेंगे। मंत्रियों की विदेश यात्रा स्थगित कर दी गयी है। दिल्ली सरकार तीन महीने तक बड़े पब्लिक इवेंट नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऊर्जा संरक्षण और स्वेदशी उत्पादों को बढ़ावा देने की घोषणा की हैं मॉल और बाजार में ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों के लिए अलग स्थान बनेंगे। सरकार 90 दिन तक यह अभियान चलाएगी। इसमें स्कूल, अस्पताल और बाजार में कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही इले​क्ट्रानिक वाहन नीति भी सरकार जल्द ही लागू करेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...