सम का सीधा असर बुज़ुर्गों पर पड़ता है। वृद्धावस्था में मौसम की करवट बुज़ुर्गों की सेहत पर असर दिखती है। इस समय देश के कई राज्यों में मौसम में लगातार बदलाव दिख रहा है। इसका असर बुज़ुर्गों की सेहत पर जल्दी पड़ सकता है।
changing weather Elderly people: मौसम का सीधा असर बुज़ुर्गों पर पड़ता है। वृद्धावस्था में मौसम की करवट बुज़ुर्गों की सेहत पर असर दिखती है। इस समय देश के कई राज्यों में मौसम में लगातार बदलाव दिख रहा है। इसका असर बुज़ुर्गों की सेहत पर जल्दी पड़ सकता है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर की इम्यूनिटी क्षमता कमजोर होने लगती है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। जिन बुज़ुर्गों को पहले से डायबिटीज, हाई बीपी, अस्थमा या हृदय रोग जैसी समस्याएं हैं, उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
अचानक बदलाव
मौसम के बदलते मिजाज से तापमान में अचानक बदलाव शरीर के लिए चुनौती बन सकता है। बुज़ुर्गों में एनर्जी स्तर कम होना, भूख में कमी और संक्रमण से लड़ने की क्षमता घटने जैसी स्थितियां भी देखी जा सकती हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि बदलते मौसम में बुज़ुर्गों की सेहत का ध्यान कैसे रखा जाए और किन बातों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
पुरानी बीमारियां
बदलते मौसम में बुज़ुर्गों को सर्दी-खांसी, बुखार, वायरल संक्रमण, सांस की तकलीफ और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। जिन लोगों को अस्थमा, सीओपीडी, डायबिटीज या हार्ट डिजीज जैसी पुरानी बीमारियां हैं, उनमें लक्षण और अधिक गंभीर हो सकते हैं।
पर्याप्त आराम करवाना
बुज़ुर्गों को मौसम के अनुसार कपड़े पहनाएं, पर्याप्त पानी पिलाएं और पौष्टिक भोजन दें। उनके आहार में फल, सब्जियां, प्रोटीन और हल्का भोजन शामिल करें। नियमित दवाएं समय पर देना और पर्याप्त आराम करवाना भी जरूरी है।
नियमित जांच
घर का तापमान संतुलित रखें और बहुत ज्यादा गर्म या ठंडी हवा से बचाएं। संक्रमण से बचाव के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखें और हाथ धोने की आदत बनाए रखें। अगर कोई पुरानी बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित जांच और फॉलो-अप करवाते रहें।