1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा से जुड़े मामले में दलील पेश करेंगी ममता बनर्जी,वकील की ड्रेस पहनकर पहुंचीं कलकत्ता हाईकोर्ट

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा से जुड़े मामले में दलील पेश करेंगी ममता बनर्जी,वकील की ड्रेस पहनकर पहुंचीं कलकत्ता हाईकोर्ट

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee), वकील का चोगा पहनकर, गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट (Calcutta High Court) पहुंचीं। जानकारी के अनुसार, चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी PIL मामले में चीफ जस्टिस हाई कोर्ट सुजॉय पाल (High Court Chief Justice Sujoy Paul) के सामने वह दलील रखेंगी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) , वकील का चोगा पहनकर, गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट (Calcutta High Court) पहुंचीं। जानकारी के अनुसार, चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी PIL मामले में चीफ जस्टिस हाई कोर्ट सुजॉय पाल (High Court Chief Justice Sujoy Paul) के सामने वह दलील रखेंगी। उम्मीद है कि वह मामले की कार्यवाही के कई पहलुओं पर सवाल उठाएंगी।

पढ़ें :- सौरव गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को इस्तीफे के संदेश भेजने के दावों का किया खंडन कहा- 'अफवाह फैलाई जा रही'

SIR के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची थी

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया

वहीं, ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) इससे पहले एसआईआर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में बतौर वकील दलील पेश कर चुकी हैं। बता दें कि, यह याचिका TMC नेता और वकील कल्याण बंदोपाध्याय के बेटे शीर्षान्या बंदोपाध्याय ने दायर की थी। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने 1982 में जोगेश चंद्र कॉलेज ऑफ लॉ (Jogesh Chandra College of Law) से अपनी कानून की डिग्री हासिल की थी।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) में टीएमसी TMCकी करारी हुई है। इस चुनाव में बीजेपी को 207 सीटें मिली हैं। वहीं, टीएमसी (TMC) को 80 सीटें मिली हैं। पूर्व सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)  का कहना था कि बीजेपी (BJP) ने 100 सीटें लूट ली हैं। वहीं, प्रचंड बहुमत के बाद पश्चिम बंगाल में 9 मई को सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...