Delhi Bus Gang Rape : पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आयी है। जिससे चर्चित निर्भया कांड की भयानक यादें ताजा हो गयी हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी बस ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 12 मई यानी मंगलवार की है। जब सरस्वती विहार बस स्टैंड पर पीड़िता ने बस को रुकने का इशारा करते हाथ दिया तो ड्राइवर और कंडक्टर ने महिला को जबरन अंदर खींच लिया और फिर देर रात तक उसके साथ गैंगरेप किया। फिर आरोपियों ने महिला को सड़क किनारे फेंक दिया और भाग गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला शादीशुदा है और नांगलोई में एक फैक्ट्री में काम करती है। पीड़िता के तीन बच्चे भी हैं। इस मामले में रानी बाग थाने में केस दर्ज किया गया है।पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उस बस को भी जब्त कर लिया है। जिसमें इस वारदाता को अंजाम दिया गया था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।