केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम आते ही राजधानी लखनऊ के कई स्कूलों में जश्न का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार, शिक्षकों और स्कूल का नाम रोशन किया है। राजधानी लखनऊ स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्कूल की छात्रा अदिति मिश्रा ने 99.02 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन करते हुए अपनी मेधा का लोहा मनवाया है।
लखनऊ: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम आते ही राजधानी लखनऊ के कई स्कूलों में जश्न का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार, शिक्षकों और स्कूल का नाम रोशन किया है। राजधानी लखनऊ स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्कूल की छात्रा अदिति मिश्रा ने 99.02 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन करते हुए अपनी मेधा का लोहा मनवाया है।
अदिति ने बताया कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने नीट परीक्षा दी थी, लेकिन परीक्षा रद्द होने के बाद अब वह दोबारा तैयारी कर परीक्षा में बैठेंगी। अदिति ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों, परिवार और अपनी निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि “सोशल मीडिया पर भी हम लगातार एक्टिव रहे। एआई टूल्स के माध्यम से हमने सवालों के बेहतर जवाब लिखना सीखा। लंबे उत्तरों को कैसे संक्षिप्त और प्रभावी तरीके से लिखा जाए, यह समझा। टाइम मैनेजमेंट, कंसिस्टेंसी, टीचर्स का योगदान और परिवार के सहयोग की वजह से मुझे इतने अच्छे अंक मिले हैं। मैं आगे भी लगातार मेहनत करूंगी और अपने माता-पिता का नाम रोशन करूंगी।
महिलाएं हर जगह सुरक्षित महसूस करें : ऐश्वर्या पांडेय

वहीं इसी स्कूल में 99 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली ऐश्वर्या पांडेय ने भी अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि हाईस्कूल में उनके 97 प्रतिशत अंक आए थे, लेकिन इस बार उन्होंने और अधिक मेहनत की थी। ऐश्वर्या ने कहा कि “कंसिस्टेंसी बनाए रखी, शिक्षकों का सहयोग मिला और स्कूल से लगातार जुड़ी रही। यही वजह है कि अच्छे अंक हासिल हुए। मेरा सपना आईएएस अधिकारी बनने का है। मैं सिविल सर्विस की तैयारी करना चाहती हूं, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकूं।
उन्होंने महिला सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता भी जाहिर की। ऐश्वर्या ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हुआ है, लेकिन महिला सुरक्षा को लेकर अब भी कई सवाल बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि महिलाएं हर जगह सुरक्षित महसूस करें। अगर मैं अधिकारी बनी तो इस दिशा में काम करना चाहूंगी और बदलाव लाने की कोशिश करूंगी।

सीबीएसई बोर्ड ने बुधवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया। जिसमें विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल के मेधावियों ने अपना दबदबा कायम रखा और सफलता का परचम लहराया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सेक्टर-“14” इंद्रानगर शाखा में एकत्र हुए सभी मेधावियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

विद्यालय के संस्थापक जयपाल सिंह, डायरेक्टर निर्मल टंडन व टीचर्स ने मेधावियों को माला पहनाकर व मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने सभी मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।