1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘गृह’ नामक कोई मंत्रालय यूपी में है क्या…’ अखिलेश ने पैरा एथलीट चिराग त्यागी और कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या पर उठाए सवाल

‘गृह’ नामक कोई मंत्रालय यूपी में है क्या…’ अखिलेश ने पैरा एथलीट चिराग त्यागी और कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या पर उठाए सवाल

UP Crime : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल में यूपी में घटी आपराधिक घटनाओं को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। इन घटनाओं में पैरा एथलीट चिराग त्यागी और कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या के सनसनीखेज मामले शामिल रहे हैं। अखिलेश ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल किया है कि गृह’ नामक कोई मंत्रालय यूपी में है क्या? 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Lucknow Fire : कांग्रेस,बोली-दर्दनाक हादसे की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “पश्चिमी उप्र में एशियन गेम्स में चयनित पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या, सूर्या चौहान और एक दूध व्यापारी की हत्या, उप्र की क़ानून व्यवस्था के ठप्प होने का प्रतीक है। ‘गृह’ नामक कोई मंत्रालय यूपी में है क्या या अपराधियों के दुस्साहस को देखकर अंडरग्राउंड हो गया है।”

बता दें कि गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट और गोल्ड मेडलिस्ट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव शनिवार को हिंडन क्षेत्र स्थित साईं उपवन में मिला था। इस मामले में मुख्य आरोपी यश खटीक को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसने ईर्ष्या के कारण चिराग त्यागी की हत्या की।

वहीं, मेरठ में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। पुलिस के अनुसार, पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक फास्ट फूड स्टॉल संचालक आरोपी श्याम धानक ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी।/ जिसके बाद आरोपी शव को बोरे में भरकर रोहटा रोड स्थित नाले में फेंककर फरार हो गया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...