1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. लखनऊ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए 12 वर्षीय बच्चे की मौत

लखनऊ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए 12 वर्षीय बच्चे की मौत

लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से 12 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। हादसा बंथरा-उम्मेद खेड़ा रोड पर बंथरा बाजार के पास हुआ, जब बच्चा सड़क पार कर रहा था...

By Harsh 
Updated Date

लखनऊ: लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से 12 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। हादसा बंथरा-उम्मेद खेड़ा रोड पर बंथरा बाजार के पास हुआ, जब बच्चा सड़क पार कर रहा था।

पढ़ें :- Hospital Medicine Scam : 74 रुपये MRP का इंजेक्शन बिकता है 4980 रुपये, FSDA की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, जनता से हो रही लूट पर सरकार कब कसेगी शिकंजा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर की चपेट में आने के बाद बच्चा वाहन के नीचे फंस गया और कुछ दूरी तक घिसटता चला गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पीछा कर डंपर को रुकवाया और चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल बच्चे को पहले सरोजनीनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान बंथरा बाजार निवासी मानस (12) के रूप में हुई है। उसके पिता मंदौस थारू मजदूरी का काम करते हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा तीन बहनें हैं। मानस चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक महेंद्र रावत को हिरासत में ले लिया है। मामले में पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...