फ्लाइट, रेलवे एवं टैक्सी की बुकिंग कई बार करवा ली लेकिन बार बार कहने के बावजूद उसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया.
मुरादाबाद :- जनवरी में उदिशा के नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. उदिशा कार्यक्रम में अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों, सेलिब्रिटीज के लिए फ्लाइट, रेलवे एवं टैक्सी की बुकिंग के नाम पर ट्रेवल एजेंसी के मालिक हेमंत मल्होत्रा से 10 लाख रूपये से अधिक की रूपये की धोखाधड़ी करने स्कॉलर डेन कोचिंग चलाने वाले विवेक ठाकुर पर आरोप लगाया है. फ्लाइट, रेलवे एवं टैक्सी की बुकिंग कई बार करवा ली लेकिन बार बार कहने के बावजूद उसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया. आरोप यह कि रूपये मांगने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते है. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
क्या है पूरा मामला :-
दिनांक 16 जनवरी 2026 को विवेक ठाकुर द्वारा एक उदिशा नाम के कार्यक्रम बड़ा आयोजन किया जा रहा है. जिसमे अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों, सेलिब्रिटीज के लिए फ्लाइट, रेलवे एवं टैक्सी की बुकिंग करानी है. पहले से ही व्यावसायिक संबंध एवं विश्वास के आधार पर एक ट्रेवल एजेंसी चलाने वाले हेमंत मल्होत्रा द्वारा अपनी सहमति दी दी. 17 जनवरी को मोबाइल से रिया नामक महिला, जो स्वयं को स्कालर डैन संस्था की कर्मचारी बताती है कि गायक सुखविंदर सिहं, गायिका सोनम पात्रा, अभिनेता गुलशन ग्रोवर, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर एवं अन्य सदस्यो के लिए टिकट बुक कराने के लिए कहां गया. फिर उपासना नामक महिला, जो स्वयं को उक्त संस्था की कर्मचारी बतारी है द्वारा भी कई और टिकट बुक कराई गई. हेमंत द्वारा समय समय पर भुगतान की मांग की गयी उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि समस्त भुगतान एकमुश्त (LUMP SUM) कर दिया जाएगा. हेमंत को गुमराह करते हुए लगातार कार्य कराया जाता रहा बाद में हेमंत को एकाउंटेंट का मोबाईल नंबर उपलब्ध कराया गया. 24 जनवरी को हेमंत पर दबाव डाला गया कि बिल उदीसा के नाम से तैयार किया जाए. जबकि इनकी तरफ से कोई भुगतान नहीं किया गया. 26 जनवरी को उदिशा कार्यक्रम समाप्त हो गया, उस समय तक हेमंत द्वारा की गई समस्त बुकिंग का कुल बकाया 10,35,710 रूपये हो चुका था. भुगतान की मांग करने पर एक फिर से अतिरिक्त टिकट बुक करने हेतु दबाब बनाया गया. हेमंत द्वारा भुगतान की आवश्यकता बताई गई तो रिया नामक कर्मचारी द्वारा हेमंत को धमकाया गया कि, चुपचाप काम करो, अन्यथा तुम्हे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. इसके पश्चात हेमंत द्वारा कई बार व्यक्तिगत रूप से एवं मोबाइल के माध्यम से भुगतान हेतु संपर्क किया गया, किन्तु जानबूझकर भुगतान नहीं किया गया. एक बार हेमंत विवेक ठाकुर से उनके कार्यालय में मिला तो उन्होने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, जो करना है कर लो, कोई भुगतान नहीं दिया जाएगा.
एसपी सिटी ने दी जानकारी :-
एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह ने बताया की एक ट्रेवल एजेंसी चलाने वाले हेमंत मल्होत्रा ने स्कॉलर डेन कोचिंग चलाने वाले विवेक ठाकुर के खिलाफ तहरीर दी है. उन्होंने तहरीर में कहां है कि विवेक ठाकुर के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. उसमे कुछ सेलिब्रिटी को बुलाने के लिए कुछ टिकट व टेक्सी बुक की थी. जिसका विवेक ठाकुर के द्वारा अभी तक भुगतान नहीं किया गया है. उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया. जांच के बाद साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.
सुशील कुमार सिंह
पर्दाफाश न्यूज
मुरादाबाद