1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘कॉकटेल 2’ में लेस्बियन लवर्स बनीं कृति-रश्मिका, अब एक्ट्रेस ने दी सफाई

‘कॉकटेल 2’ में लेस्बियन लवर्स बनीं कृति-रश्मिका, अब एक्ट्रेस ने दी सफाई

2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' (Cocktail ) ने रिलीज के साथ ही दर्शकों का दिल जीत लिया था। दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी स्टारर इस फिल्म को आज भी याद किया जाता है। अब डायरेक्टर होमी अदजनिया इसका स्पिरिचुअल सीक्वल 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) लेकर आ रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ (Cocktail ) ने रिलीज के साथ ही दर्शकों का दिल जीत लिया था। दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी स्टारर इस फिल्म को आज भी याद किया जाता है। अब डायरेक्टर होमी अदजनिया इसका स्पिरिचुअल सीक्वल ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2) लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना साथ नजर आने वाले हैं। पिक्चर में कृति और रश्मिका के रोल्स को लेकर काफी अफवाहें फैली हुई हैं, जिन पर अब एक्ट्रेसेज ने सफाई दी है।

पढ़ें :- ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज, शाहिद-कृति-रश्मिका के बीच दिखा दिलचस्प लव ट्रायंगल

पिछले कुछ हफ्तों में सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2) में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना एक लेस्बियन कपल की भूमिका निभा रही हैं। बताया जा रहा था कि उनके बीच कई स्टीमी सीन होंगे। इस अटकल ने काफी जोर पकड़ लिया था, जिससे फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई थी। साथ ही ये दिलचस्पी भी बढ़ गई कि आखिर शाहिद का इस पिक्चर में क्या रोल होगा?

कृति-रश्मिका ने दी सफाई

‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2) के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कृति और रश्मिका ने फिल्म में लेस्बियन कपल का रोल निभाने को लेकर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। इवेंट पर शाहिद ने पूछा कि क्या आप दोनों के बीच कोई लेस्बियन लव ट्रैक फिल्म में नहीं है? इसपर रश्मिका ने कहा कि आपको नहीं पता। कृति ने जवाब दिया- यही दिक्कत है। जब फिल्म में दो लड़के दोस्त होते हैं तो उसे ब्रोमांस का नाम दिया जाता है, लेकिन लड़कियां दोस्त हों तो किसी को भरोसा ही नहीं होता। लोग मान ही नहीं पाते कि लड़कियां दोस्त भी हो सकती है।

क्या बोले प्रोड्यूसर दिनेश विजन?

एक प्रेस इंटरैक्शन के दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने भी इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था। फिल्म की कहानी साफ करते हुए उन्होंने कहा कि ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2) में कोई लेस्बियन लव स्टोरी नहीं है। इसके बजाय फिल्म में दो अलग-अलग रोमांटिक ट्रैक्स हैं, जो बेहद पैरेलल, इमोशनल रूप से गहरे और बोल्ड अंदाज में पेश किए गए हैं. विजन ने जोर देकर कहा कि ये अफवाहें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि ऑडियंस को बड़ी स्क्रीन पर कहानी का एक्सपीरिएंस करने के लिए इंतजार करना चाहिए। फिल्म मॉडर्न रिश्तों और उलझे इमोशन्स को जरूर छूती है, लेकिन उन्होंने साफ किया कि सोशल मीडिया पर जो दावे किए जा रहे हैं, वे कहानी को सही ढंग से नहीं दर्शाते। ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2), सिनेमाघरों में 19 जून को रिलीज होगी।

पढ़ें :- Rashmika Mandanna wedding photo: शादी के बंधन में बंधे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, देखिए फोटो

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...