1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. RAW अफसर बनकर रचाई शादी, राज खुलने पर जान से मारने की दी धमकी, युवती ने पुलिस से लगाई गुहार

RAW अफसर बनकर रचाई शादी, राज खुलने पर जान से मारने की दी धमकी, युवती ने पुलिस से लगाई गुहार

गोंडा में एक युवक द्वारा खुद को खुफिया एजेंसी RAW का अधिकारी बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने और फर्जी दस्तावेजों के सहारे शादी करने का मामला सामने आया है। सच्चाई उजागर होने के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है..

By Harsh 
Updated Date

गोंडा, उत्तर प्रदेश: गोंडा में एक युवक द्वारा खुद को खुफिया एजेंसी RAW का अधिकारी बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने और फर्जी दस्तावेजों के सहारे शादी करने का मामला सामने आया है। सच्चाई उजागर होने के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

पढ़ें :- चित्रकूट में विलुप्त सरयू नदी की खोज के लिए सैटेलाइट और रोवर तकनीक से शुरू हुआ महासर्वेक्षण

फर्जी नौकरी और शादी का झांसा

पीड़िता कोमल आर्या के अनुसार अगस्त 2024 में उसकी मुलाकात आरोपी संदीप सिंह से हुई थी। आरोपी ने खुद को RAW अधिकारी और अपनी बहन को आईएएस अफसर बताते हुए शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि उसने सरकारी मुहर लगे कथित नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड भी सौंपे। नौकरी का भरोसा मिलने के बाद दोनों परिवारों की सहमति से अप्रैल 2025 में शादी हो गई।

बाद में जांच में सामने आया कि नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र फर्जी थे। इतना ही नहीं, आरोपी न तो RAW से जुड़ा है और न ही उसकी बहन आईएएस अधिकारी है। पीड़िता का आरोप है कि संदीप पहले से शादीशुदा भी है। राज खुलने पर उसने परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है।

पढ़ें :- 2027 से पहले यूपी में लागू होगा UCC? BJP के बड़े नेता के बयान से बढ़ी हलचल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...