1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. गुरदासपुर के निजी अस्पताल में हुआ ब्लास्ट, मचा हड़कंप, मौके पर पुलिस कर रही है जांच

गुरदासपुर के निजी अस्पताल में हुआ ब्लास्ट, मचा हड़कंप, मौके पर पुलिस कर रही है जांच

पंजाब के गुरदासपुर​ जिले में एक प्राइवेट अस्पताल में मंगलवार को जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है

By santosh singh 
Updated Date

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर​ जिले में एक प्राइवेट अस्पताल में मंगलवार को जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- PM मोदी के जन्मदिन के अवसर पर BJP और सहयोगी दल 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में चलाएंगे सेवा संकल्प: अमित शाह

कलानौर के एक निजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में धमाके की खबर बेहद चिंताजनक और गंभीर है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, यह एक ग्रेनेड हमला था, यदि यह जानकारी सही है, तो यह न केवल सुरक्षा में लापरवाही है, बल्कि लोगों के जीवन से जुड़े संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा पर भी एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पहले से ही चिंता का विषय है। अब अस्पतालों जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बनाने की घटनाएं और भी गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री व संसद सदस्य, लोकसभा, गुरदासपुर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि हम इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हैं, ताकि सच्चाई लोगों के सामने आ सके और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिल सके।

पढ़ें :- हमने 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और Per Capita Income को 3 गुना करने में सफलता प्राप्त की : सीएम योगी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...