1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा उलटफेर, नए ग्राहकों की रेस में एयरटेल ने जियो को पछाड़ा

टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा उलटफेर, नए ग्राहकों की रेस में एयरटेल ने जियो को पछाड़ा

भारत के टेलीकॉम बाजार (Telecom Market) में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अप्रैल 2026 के नए आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों ने इंडस्ट्री के जानकारों को भी चौंका दिया है। इसके मुताबिक दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) को एक तगड़ा झटका लगा है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के टेलीकॉम बाजार (Telecom Market) में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अप्रैल 2026 के नए आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों ने इंडस्ट्री के जानकारों को भी चौंका दिया है। इसके मुताबिक दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) को एक तगड़ा झटका लगा है। हालांकि देश में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

पढ़ें :- Jio के 10वें Birthday पर Brands की धूम! Swiggy, KKR और Prime Video ने अपने अंदाज में दी बधाई

अप्रैल के महीने में कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या 1,265.73 मिलियन से उछलकर 1,271.90 मिलियन हो गई है। इसके साथ ही, देश की मोबाइल टेली-डेंसिटी (घनत्व) भी 89.88% से बढ़कर अब 90.28% के पार पहुंच गई है।

नए ग्राहकों की दौड़ में एयरटेल नंबर वन

इस बढ़ती भीड़ में सबसे ज्यादा फायदा भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को हुआ है। नए मोबाइल ग्राहक जोड़ने के मामले में एयरटेल (Airtel) ने जियो (Jio) को पीछे छोड़ दिया है। आइए एक नज़र डालते हैं किस कंपनी ने कितने नए ग्राहक जोड़े:

भारती एयरटेल (Airtel) : पहले स्थान पर रहते हुए शानदार 31.39 लाख नए ग्राहक जोड़े।

पढ़ें :- क्या है JioPC सर्विस? जो साधारण TV को भी बदल देता है हाई परफोर्मेंस AI रेडी कंप्यूटर में

रिलायंस जियो (Jio) : दूसरे नंबर पर खिसक गया और 29.42 लाख नए यूजर्स बनाए।

बीएसएनएल (BSNL) : सरकारी कंपनी ने भी 76,175 नए यूजर्स अपने नेटवर्क से जोड़े।

वोडाफोन आइडिया (Vi) : इनके खाते में 53,257 नए ग्राहक आए।

हालांकि, इन सबके बीच एक और सरकारी कंपनी एमटीएनएल (MTNL) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उनके ग्राहकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई।

ब्रॉडबैंड में अभी भी जियो का दबदबा

पढ़ें :- एयरटेल ने यूपी ईस्ट में 4300 से अधिक नई 5जी साइट्स के साथ अपने नेटवर्क का विस्तार किया

अगर हम सिर्फ मोबाइल की जगह कुल नेटवर्क (वायरलाइन और वायरलेस दोनों) की बात करें, तो यहां भी एयरटेल आगे है। एयरटेल ने कुल 34.82 लाख नए ग्राहक जोड़े। वहीं, जियो का कुल नेट एडिशन 30.84 लाख रहा। लेकिन, जब बात ब्रॉडबैंड (इंटरनेट) की आती है, तो रिलायंस जियो अब भी बेताज बादशाह है।

जियो: 51.2 करोड़ ब्रॉडबैंड ग्राहकों के साथ सबसे आगे।

एयरटेल: 36.21 करोड़ यूजर्स के साथ दूसरे स्थान पर।

वोडाफोन आइडिया: 12.89 करोड़ ग्राहक।

बीएसएनएल: 2.26 करोड़ ब्रॉडबैंड यूजर्स।

निजी कंपनियों का एकतरफा राज

पढ़ें :- Data center market : तेजी से बढ़ती AI के कारण भारत में डेटा सेंटर की डिमांड बढ़ी, ये कंपनियां उठा रहीं सबसे ज्यादा फायदा

TRAI की यह रिपोर्ट एक और सच्चाई बयान करती है। देश के टेलीकॉम बाजार पर अब पूरी तरह से प्राइवेट कंपनियों का कब्जा हो चुका है। एयरटेल, जियो और वीआई (Vi) जैसी निजी कंपनियों की बाजार में कुल हिस्सेदारी 92.67% हो गई है। वहीं, बीएसएनएल और एमटीएनएल जैसी सरकारी कंपनियों के पास अब केवल 7.33% हिस्सा ही बचा है।

एयरटेल ने शानदार बढ़त कैसे हासिल की?

अब सवाल यह उठता है कि एयरटेल ने जियो को कैसे पछाड़ा? बाजार के जानकारों के मुताबिक एयरटेल लगातार अपनी नेटवर्क क्वालिटी सुधार रहा है। उनकी 4G और 5G सेवाएं अब पहले से काफी बेहतर हुई हैं। इसके अलावा, कंपनी ने अपना पूरा फोकस प्रीमियम ग्राहकों पर लगा रखा है। यही वजह है कि पिछले कुछ महीनों से एयरटेल लगातार जियो को कड़ी टक्कर दे रहा है और अब उसने नए ग्राहकों को जोड़ने में नंबर वन का ताज पहन लिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...