1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIFA World Cup 2026 :  यूट्यूबर ‘स्पीड’ ने बनाया FIFA World Cup का गाना “Champions” ,  इंटरनेट पर वायरल

FIFA World Cup 2026 :  यूट्यूबर ‘स्पीड’ ने बनाया FIFA World Cup का गाना “Champions” ,  इंटरनेट पर वायरल

इस समय पूरी दुनिया के खेल प्रेमियों के बीच फीफा वर्ल्ड कप का बुखार चढ़ा हुआ है। फुटबॉल के दीवानों के बीच फीफा का साउंडट्रैक गुनगुनाया जा रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

FIFA World Cup 2026 :  इस समय पूरी दुनिया के खेल प्रेमियों के बीच फीफा वर्ल्ड कप का बुखार चढ़ा हुआ है। फुटबॉल के दीवानों के बीच फीफा का साउंडट्रैक गुनगुनाया जा रहा है। फीफा ने साल 2026 में होने वाले Football World Cup के लिए शकीरा, बर्न बॉय, जेली रोल, डैडी यांकी, फ्यूचर और टाइला जैसे दुनिया के सबसे बड़े संगीत सितारों के साथ मिलकर एक बेहद भारी-भरकम साउंडट्रैक (Heavy-hitting soundtrack) तैयार किया हैं। फुटबॉल की इस दीवानगी के बीच इंटरनेट पर कुछ ऐसा हुआ है जिसने खेल जगत और Music Industry  दोनों को चौंका दिया है।

पढ़ें :- Video-स्पेन बना विश्व चैंपियन तो Mia Khalifa की लग गई लॉटरी, सट्टेबाजी में जीते 1.4 करोड़ रुपए

एक 21 साल के यूट्यूबर ‘स्पीड’ ने बिना किसी आधिकारिक मंजूरी के वर्ल्ड कप का एक अनऑफिशियल गाना “Champions” रिलीज कर दिया है। इसे इंटरनेट पर इतनी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है कि फुटबॉल प्रशंसक फीफा के आधिकारिक गानों को छोड़कर इसे ही इस सीजन का ‘असली एंथम’ बताने लगे हैं।

पढ़ें :- FIFA World Cup Final Highlights: फेरान टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल दागकर स्पेन को दूसरी बार बनाया वर्ल्ड चैंपियन, अर्जेंटीना को फाइनल में 1-0 से हराया

 

इस गाने की सबसे खास बात यह है कि स्पीड ने इसके अंदर टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे सभी 48 देशों के नामों को शामिल किया है। इसकी वजह पूरी दुनिया में बैठे फुटबॉल प्रेमियों के पास इस गाने को शेयर करने की एक बड़ी वजह मिल गई है। इस चतुराई से बनाए गए ट्रैक का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज होने के महज दो घंटे के भीतर ही इसे 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख डाला।

स्पीड ने इससे पहले साल 2022 के विश्व कप के दौरान भी गाने बनाएं। उनके बनाए गाने को 200 मिलियन (20 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिले थे, जो कि ज्यादातर ऑफिसियल गानों के मुकाबले कहीं ज्यादा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उन्होंने यह सब बिना किसी फीफा डील या बड़े म्यूजिक लेबल के सपोर्ट के अकेले दम पर कर दिखाया है।

 

 

पढ़ें :- FIFA World Cup Final : फीफा विश्व कप फाइनल महामुकाबले के चलते इस राज्य में स्कूल-कॉलेज कल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किए निर्देश

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...