1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs AFG : अब आईपीएल खत्म, अब टेस्ट और वनडे में दिखेगा टीम इंडिया का एक्शन, नोट कर लें डेट और टाइम

IND vs AFG : अब आईपीएल खत्म, अब टेस्ट और वनडे में दिखेगा टीम इंडिया का एक्शन, नोट कर लें डेट और टाइम

IND vs AFG Test and ODI Series Schedule: आईपीएल 2026 के समापन के बाद अब अलग-अलग फ्रेंचाइजी के खेलने वाले स्टार खिलाड़ी अब भारतीय टीम की जर्सी जल्द में दिखने वाले हैं। जहां शुबमन गिल की अगुवाई में राष्ट्रीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने वाली है। आइये जानते है कि भारत बनाम अफगानिस्तान, टेस्ट और वनडे और टेस्ट सीरीज कब, कहां खेली जाएगी और फैंस दोनों सीरीज को लाइव कैसे देख सकेंगे-

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- भाजपा ने फोड़ा सपा के 34 साल के पाप का घड़ा, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले-बहुत बेहया है घड़ा

भारत बनाम अफगानिस्तान, टेस्ट और वनडे सीरीज का शेड्यूल

भारत और अफ़गानिस्तान बीच पहले एक टेस्ट मैच खेलेगा, जिसके बाद तीन मैचों की वन-डे इंटरनेशनल (ODI) सीरीज़ होगी। टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून, 2026 तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। वनडे सीरीज़ 14 जून, 2026 को धर्मशाला में शुरू होगी, जिसके बाद के मैच लखनऊ और चेन्नई में होंगे। सभी वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।

एक मात्र टेस्ट : शनिवार 06 जून 2026 सुबह 9:30 बजे, न्यू चंडीगढ़

पहला वनडे : रविवार 14 जून 2026 दोपहर 1:30 बजे, धर्मशाला

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले-पुरानी कहावत है, पहले अपने लोग सुधारो, फिर प्रवचन बघारो

दूसरा वनडे : बुधवार 17 जून 2026 दोपहर 1:30 बजे, लखनऊ

तीसरा वनडे : शनिवार 20 जून 2026 दोपहर 1:30 बजे, चेन्नई

भारत बनाम अफगानिस्तान, टेस्ट और वनडे सीरीज का लाइव टेलीकास्ट व स्ट्रीमिंग

भारत बनाम अफगानिस्तान, टेस्ट और वनडे सीरीज को फैंस टीवी पर फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इस अलावा, दोनों सीरीज के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर की जाएगी।

पढ़ें :- कांग्रेस-सपा साथ मिलकर लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव 2027? शिवपाल यादव ने दिया जवाब
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...