बिजनेसमैन औेरआईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन का पुरजोर समर्थन करते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। साल 2022 में दोनों के रिश्ते की घोषणा के बाद सुष्मिता सेन को सोशल मीडिया पर लगातार 'गोल्ड डिगर' (पैसों के लिए रिश्ता बनाने वाली) कहकर निशाना बनाया गया था।
मुंबई। मनोरंजन जगत से आज की सबसे चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बिजनेसमैन औेरआईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन का पुरजोर समर्थन करते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। साल 2022 में दोनों के रिश्ते की घोषणा के बाद सुष्मिता सेन को सोशल मीडिया पर लगातार ‘गोल्ड डिगर’ (पैसों के लिए रिश्ता बनाने वाली) कहकर निशाना बनाया गया था। लेकिन, अब करीब चार साल बाद ललित मोदी ने अपने पैसों के लेनदेन, रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर सारे समीकरण साफ कर दिए हैं।
उन्होंने कहा कि “हर जगह बिल सुष्मिता ही चुकाती थीं।” Humans Of Bombay को दिए एक विशेष इंटरव्यू में ललित मोदी ने सुष्मिता पर लगे सभी वित्तीय आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।इसके अलावा मोदी ने खुलासा किया कि सुष्मिता एक स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर महिला हैं, जो किसी पुरुष के पैसों पर निर्भर नहीं रहती हैं। मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता के पास बहुत पैसा है और सच तो यह है कि जब भी हम दोनों बाहर जाते थे तो अपना कार्ड निकालकर हर जगह बिल वही चुकाती थी। अगर सही नजरीये से देखा जाय तो उस रिश्ते में मैं उनका केप्ट बॉयफ्रेंड था।
ब्रेकअप की असली वजह आई सामने
मीडिया में सालों से चल रही तरह-तरह की बातों पर विराम लगाते हुए ललित मोदी ने कहा कि भौगोलिक दूरी के कारण इस रिश्ते को आगे बढ़ाना नामुमकिन हो गया था। इसलिए हमलोग एक दूसरे से अलग हो गए थे। हम दोनों के अलग होने की वजह पैसा बिल्कुल ही नहीं था। सुष्मिता का एक्टिंग करियर और उनकी बेटियां भारत में रह रही थीं, जबकि ललित मोदी स्थाई रूप से लंदन में रहते हैं।
फ्लाइट में बहस के बाद अचानक किया था पोस्ट
जुलाई 2022 के उस मशहूर सोशल मीडिया पोस्ट को याद करते हुए मोदी ने कुबूल किया कि वह घोषणा पूरी तरह से अनियोजित थी जब मैने ब्रेक—अप की पोस्ट साझा की थी। मीडिया रिर्पोट के अनुसार, दरअसल एक फ्लाइट के दौरान दोनों के बीच किसी बात पर हल्की नोकझोंक हुई थी, जिसके बाद ललित मोदी ने अचानक गुस्से या मजे में आकर वे तस्वीरें इंटरनेट पर अपलोड कर दी थी।
सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़
इस इंटरव्यू के सामने आते ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यह खबर टॉप ट्रेंड बन गई है। सुष्मिता सेन के फैंस ललित मोदी की इस पारदर्शिता की तारीफ कर रहे हैं। उनके फैंस का कहना है कि ललित मोदी ने इतने साल बाद ही सही, लेकिन एक्ट्रेस पर लगे दाग को साफ किया। हालांकि, सुष्मिता सेन की तरफ से इस इंटरव्यू पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।