ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री नेहा वडोलिया एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि राजस्थान रॉयल्स टीम का एक तलाकशुदा क्रिकेटर उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार मैसेज भेजता था...
BOLLYWOOD: ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री नेहा वडोलिया एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि राजस्थान रॉयल्स टीम का एक तलाकशुदा क्रिकेटर उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार मैसेज भेजता था। हालांकि उन्होंने खिलाड़ी का नाम लेने से इनकार कर दिया, लेकिन उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
“हॉट, ब्यूटीफुल और प्यारी…” ऐसे आते थे रिप्लाई
एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान नेहा से पूछा गया कि क्या कभी किसी क्रिकेटर ने उन्हें डीएम किया है। इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, नाम ले लूं? फिर उन्होंने बताया कि वह खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स टीम से जुड़ा हुआ है और उसका तलाक हो चुका है। नेहा के मुताबिक क्रिकेटर अक्सर उनके स्टेटस और पोस्ट पर हॉट, ब्यूटीफुल और प्यारी जैसे मैसेज भेजता था। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने कभी बातचीत बढ़ाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई, क्योंकि वह उस खिलाड़ी से बात नहीं करना चाहती थीं।
नेहा ने इंटरव्यू में कहा,अगर मैं रिप्लाई करना शुरू कर दूं तो फिर लगातार मैसेज आने लगेंगे। इसलिए मैंने उसे ब्लॉक कर दिया। एक्ट्रेस के इस बयान के बाद सोशल media पर यूजर्स अलग-अलग क्रिकेटर्स के नाम को लेकर अंदाजे लगाने लगे। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों के नाम लिखकर चर्चा शुरू कर दी। हालांकि अब तक किसी भी खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आया है।
बता दें कि नेहा वडोलिया हिंदी और गुजराती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने कई वेब सीरीज और ओटीटी शोज में काम किया है। गंदी बात 3, मस्तराम, दुनाली और वुडपेकर जैसे बोल्ड शो से उन्हें खास पहचान मिली है।