1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रसव के दौरान महिला की मौत से सोनौली में आक्रोश, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

प्रसव के दौरान महिला की मौत से सोनौली में आक्रोश, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

प्रसव के दौरान महिला की मौत से सोनौली में आक्रोश, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 13 बिस्मिल नगर निवासी करीम खान की पत्नी की प्रसव के दौरान मौत हो जाने से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने सोनौली स्थित एक निजी अस्पताल पर चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।

पढ़ें :- राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप ने ताज का किया दीदार, तो खुशी से आंखें चमक उठीं और उनके मुंह से निकाला वाह ताज, अमेजिंग...

जानकारी के अनुसार, प्रसूता की तबीयत बिगड़ने पर उसे सोनौली के एक निजी अस्पताल से वेदांत अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात शव घर पहुंचने पर परिजनों और मोहल्लेवासियों में गहरा दुख और नाराजगी देखने को मिली।

परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते उचित उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराई जाती तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद क्षेत्र में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आम लोगों का स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा बना रहे।

पढ़ें :- Video : विनेश फोगाट का एशियन गेम्स खेलने का सपना टूटा, हार के बाद WFI अध्यक्ष को किया ये इशारा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...