तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने इंडस्ट्री के काले सच (कास्टिंग काउच) को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक पॉडकास्ट में दर्द बयां करते हुए नेहल ने बताया कि कैसे करियर के शुरुआती दिनों में एक नामी डायरेक्टर ने काम के बहाने...
मनोरंजन डेस्क: तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने इंडस्ट्री के काले सच (कास्टिंग काउच) को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक पॉडकास्ट में दर्द बयां करते हुए नेहल ने बताया कि कैसे करियर के शुरुआती दिनों में एक नामी डायरेक्टर ने काम के बहाने बुलाकर उनके साथ घिनौनी हरकत करने की कोशिश की थी।
“कार का दरवाजा खुला तो दंग रह गई”
नेहल ने साल 2018 का एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि इंडस्ट्री के एक बहुत बड़े डायरेक्टर ने उन्हें काम की बात करने के लिए बुलाया और खुद अपनी बड़ी सी ब्लैक कार लेकर पहुंच गए। नेहल ने कहा जब मैंने कार का दरवाजा खोला, तो अंदर बैठने के लिए सीटें नहीं थीं, बल्कि लाल रंग का मखमल का बिस्तर बिछा हुआ था। वहां आंखों पर बांधने वाली पट्टी भी रखी थी। मैं समझ गई कि वो जगह सेफ नहीं है।
दुबई के क्लाइंट्स और गंदी वीडियो का झांसा
एक्ट्रेस के मुताबिक, उस डायरेक्टर ने उनकी फिगर की तारीफ की और फिर एक जानी-मानी लड़की की अश्लील वीडियो दिखाकर कहा, इस लड़की के पास दुबई के बड़े क्लाइंट्स हैं, लेकिन तुम्हारा फिगर इससे बेहतर है और तुम इससे ज्यादा कमा सकती हो। मेरे पास भी दुबई के कई क्लाइंट्स हैं।
“मैंने बॉलीवुड से तौबा कर ली”
यह सब देखकर नेहल बुरी तरह डर गईं। उन्होंने डायरेक्टर को साफ लफ्जों में कहा कि उन्हें न तो बॉलीवुड में जाना है और न ही दुबई। उनका सपना सिर्फ टीवी सीरियल्स में काम करना था। नेहल ने बताया कि इस घटना ने उन्हें अंदर तक हिला दिया था, जिसके बाद उन्होंने तय कर लिया कि जब तक अच्छे लोग नहीं मिलेंगे, वो बॉलीवुड का रुख नहीं करेंगी। बता दें कि नेहल अब बतौर इंटीमेट कोऑर्डिनेटर काम कर रही हैं।