1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. सैम करन के ‘यू-टर्न’ पर भड़के संगकारा, BCCI से विदेशी खिलाड़ियों पर और सख्ती की मांग!

सैम करन के ‘यू-टर्न’ पर भड़के संगकारा, BCCI से विदेशी खिलाड़ियों पर और सख्ती की मांग!

आईपीएल 2026 की शुरुआत होने से पहले आखिरी वक्त पर नाम वापस लेने वाले इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन राजस्थान रॉयल्स के निशाने पर आ गए हैं। चोट का बहाना बनाकर आईपीएन छोड़ने और फिर इंग्लैंड लौटते ही टी20 ब्लास्ट खेलने पर रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा ने कड़ी नाराजगी जताई है...

By Harsh 
Updated Date

IPL 2026 Updates: आईपीएल 2026 की शुरुआत होने से पहले आखिरी वक्त पर नाम वापस लेने वाले इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन राजस्थान रॉयल्स के निशाने पर आ गए हैं। चोट का बहाना बनाकर आईपीएन छोड़ने और फिर इंग्लैंड लौटते ही टी20 ब्लास्ट खेलने पर रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा ने कड़ी नाराजगी जताई है। क्वालीफायर 2 में टीम की हार के बाद संगकारा ने बीसीसीआई (BCCI) से विदेशी खिलाड़ियों के मनमाने रवैये पर लगाम लगाने के लिए नियमों को और सख्त करने की वकालत की।

पढ़ें :- गाबा में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ने वाले कप्तान अजिंक्या रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, बोले- ये आगे बढ़ने का सही समय

सैम करन ने ग्रोइन इंजरी (जांघ की चोट) का हवाला देकर आईपीएल से किनारा कर लिया था, जिसकी वजह से राजस्थान को आनन-फानन में दासुन शनाका को टीम में शामिल करना पड़ा। हैरान करने वाली बात यह है कि फिट न होने का दावा करने वाले करन इंग्लैंड पहुंचते ही अपनी काउंटी टीम ‘सरे’ के लिए तीन मैच खेल चुके हैं। संगकारा ने इस पर हैरानी जताते हुए कहा, “हमें बताया गया था कि करन गंभीर चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हैं, लेकिन मैं उन्हें वहां मैच खेलते देख रहा हूं। यह वाकई निराशाजनक है।”

“नियम कड़े हों, ताकि फ्रेंचाइजियों को धोखा न मिले

संगकारा ने कहा कि खिलाड़ी का आना या न आना उसका निजी फैसला हो सकता है, लेकिन फ्रेंचाइजी के साथ हुए अनुबंध का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा:अगर चोट वाकई गंभीर है, तो हम समझते हैं। हमारी टीम में एडम मिल्ने, शिमरोन हेटमायर और क्वेना मफाका जैसे खिलाड़ी भी रहे, जिन्होंने मैच न खेलने पर भी टीम का साथ दिया। बीसीसीआई के पास फिलहाल नीलामी के बाद हटने वाले खिलाड़ियों पर 2 साल के बैन का नियम है, लेकिन पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस नीति को आगे और सख्त किया जाना चाहिए।

पढ़ें :- श्रीलंका दौरे से पहले गौतम गंभीर को बड़ा झटका, असिस्टेंट कोच ने छोड़ा साथ
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...