1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2026: पहली बार एक ही सीजन में 3 बल्लेबाजों ने पढ़ा 700 का पहाड़ा, सूर्यवंशी के सर पर ऑरेंज कैप बरकरार

IPL 2026: पहली बार एक ही सीजन में 3 बल्लेबाजों ने पढ़ा 700 का पहाड़ा, सूर्यवंशी के सर पर ऑरेंज कैप बरकरार

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन ने बल्लेबाजी के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक ही सीजन में तीन बल्लेबाजों ने 700 से ज्यादा रनों का आंकड़ा पार किया हो...

By Harsh Gautam 
Updated Date

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन ने बल्लेबाजी के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक ही सीजन में तीन बल्लेबाजों ने 700 से ज्यादा रनों का आंकड़ा पार किया हो। इस महा-रिकॉर्ड को और खास बनाया है गुजरात टाइटंस (GT) के बल्लेबाजों ने। आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी एक ही टीम के दो खिलाड़ियों ने एक सीजन में 700 से ज्यादा रन ठोकने का कारनामा किया है।

पढ़ें :- पंजाब किंग्स के फैंस के लिए प्रीती जिंटा ने किया ​इमोशनल पोस्ट, बोली- उतार-चढ़ाव भरे सफर में...

ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-3 का रोमांच:

• वैभव सूर्यवंशी (RR): 776 रन (राजस्थान का सफर खत्म, फिलहाल नंबर-1 पर बरकरार)
• शुभमन गिल (GT): 722 रन (दूसरे स्थान पर)
• साई सुदर्शन (GT): 710 रन (तीसरे स्थान पर)

सूर्यवंशी की बादशाहत पर गिल-सुदर्शन का खतरा

राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी फिलहाल 776 रनों के साथ सबसे आगे हैं, लेकिन उनका सफर अब थम चुका है। वहीं गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और साई सुदर्शन के पास अभी कम से कम एक पारी और बची है। ऑरेंज कैप अपने नाम करने के लिए गिल को 55 रन और सुदर्शन को 67 रनों की दरकार है। अगर ये दोनों चूक जाते हैं, तो ऑरेंज कैप युवा वैभव के सिर सजेगी।

पढ़ें :- IPL 2026 से ठीक पहले RCB को लग सकता है बड़ा झटका, इस स्टार तेज गेंदबाज को नहीं मिली NOC

कोहली के लिए राह ‘असंभव’

दिग्गज विराट कोहली फिलहाल 600 रनों के साथ इस रेस में छठे नंबर पर हैं। उन्हें ऑरेंज कैप जीतने के लिए अपनी अगली पारी में 177 रन बनाने होंगे, जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। व्यावहारिक रूप से कोहली के लिए यह राह नामुमकिन जैसी है, जिससे असली जंग अब गिल, सुदर्शन और सूर्यवंशी के बीच ही सिमट गई है।
बता दें कि साई सुदर्शन पिछले सीजन भी ऑरेंज कैप विनर रहे थे, जबकि शुभमन गिल ने साल 2023 में यह खिताब अपने नाम किया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...