1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा नगर में स्वच्छता अभियान को मिली नई गति, दो वार्डों में डस्टबिन वितरण की शुरुआत

नौतनवा नगर में स्वच्छता अभियान को मिली नई गति, दो वार्डों में डस्टबिन वितरण की शुरुआत

नौतनवा नगर में स्वच्छता अभियान को मिली नई गति, दो वार्डों में डस्टबिन वितरण की शुरुआत

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान और स्वच्छ सर्वेक्षण को धार देने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद ने व्यापक कदम उठाए हैं। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने शनिवार को जलकल परिसर में कर्मचारियों के साथ बैठक कर सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की। बैठक के बाद अध्यक्ष ने वार्ड संख्या 20 जयप्रकाश नगर और वार्ड संख्या 24 मालवीय नगर में डस्टबिन वितरण अभियान का शुभारंभ किया।

पढ़ें :- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर को लेकर आरएसएस और प्रबंधन पर सवाल उठाए,बोले-गोविंद गिरि को भेजेंगे कानूनी नोटिस 

अभियान के तहत नगरवासियों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन को बढ़ावा मिले और सड़कों पर कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लग सके। पालिका द्वारा फिलहाल 2,500 डस्टबिनों का वितरण शुरू किया गया है।

डस्टबिन वितरण के दौरान पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि, “नगर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। हर घर में गीला-सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखा जाए और कचरा सड़क पर न फेंका जाए। आने वाले समय में नगर के सभी वार्डों में डस्टबिन वितरित किए जाएंगे, कोई भी घर इससे वंचित नहीं रहेगा।”

डस्टबिन प्राप्त करते समय नागरिकों ने नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता प्रयासों की सराहना की और नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर सभासद अनिल मद्धेशिया, धर्मात्मा जायसवाल, अभय कुमार, राहुल दूबे, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, दीपू प्रजापति, गोविन्द प्रसाद, ताहिर अली, मजीद, गयासुद्दीन, विनोद कुमार, सफीक अहमद, राधेश्याम, अमित कुमार, कमलेश, राजकुमार गौड़ सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

पढ़ें :- नौतनवा तहसील को मिले नए एसडीएम कुणाल, अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत; 20 जुलाई को होगी पहली अहम बैठक

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...