Vinesh Phogat Asian Games Trials : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पहलवान विनेश फोगाट को 30 मई को होने वाले एशियाई खेल 2026 के चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी। जिसके बाद शनिवार को विनेश फोगाट IGI स्टेडियम पहुंचीं। WFI ने एशियाई खेलों के ट्रायल्स के लिए महिलाओं के 53kg वर्ग में विनेश फोगाट की एंट्री स्वीकार कर ली है।

इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 2026 एशियन गेम्स के चयन ट्रायल से पहले 53 किलोग्राम वर्ग में अपना वज़न पूरा करने के बाद, विनेश फोगाट ने थोड़ी देर स्ट्रेचिंग करने के बाद अब मैट पर वार्म-अप किया। एशियन गेम्स 2026 के लिए चयन ट्रायल्स आज और कल होने हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह IG स्टेडियम में पहलवान विनेश फोगाट के एशियाई खेलों के ट्रायल्स के दौरान मौजूद हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशानुसार, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अदिति चौहान और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के एम.एम. सोमैया इंदिरा गांधी स्टेडियम में पहलवान विनेश फोगाट के ट्रायल्स के दौरान पर्यवेक्षकों के रूप में उपस्थित हैं।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति देने वाले दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए कहा कि उन्होंने देश का नाम रोशन किया है।