1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में हिस्सा लेने को सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत, WFI की याचिका खारिज

विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में हिस्सा लेने को सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत, WFI की याचिका खारिज

देश की  जानी-मानी महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में बड़ी जीत मिली है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  ने उन्हें एशियन गेम्स के लिए होने वाले ट्रायल्स में हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की  जानी-मानी महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में बड़ी जीत मिली है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  ने उन्हें एशियन गेम्स (Asian Games) के लिए होने वाले ट्रायल्स में हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी है। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने भी फोगाट के पक्ष में फैसला दिया था, लेकिन उसे रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  ने शुक्रवार को WFI की याचिका को खारिज कर दिया।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने की मजिस्ट्रेट की हिम्मत कैसे हुई? कॉकरोच को 5 लाख की मिली नोटिस देख भड़के CJI

ये ट्रायल्स 30 और 31 मई को आयोजित होने हैं। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने यह आदेश उस याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया, जिसे भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर किया था। हाईकोर्ट ने पहले ही विनेश फोगाट को ट्रायल्स में भाग लेने की इजाजत दी थी। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि विनेश फोगाट का मामला सामान्य खिलाड़ियों से अलग है, क्योंकि उन्होंने देश को कई मौकों पर गौरवान्वित किया है। कोर्ट ने कहा कि ‘अगर कोई और खिलाड़ी होता तो मामला अलग होता। उन्होंने देश का नाम रोशन किया है।

हालांकि, कोर्ट ने खेल मामलों में बार-बार न्यायिक हस्तक्षेप को लेकर चिंता भी जताई. जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि ‘आप शानदार रेसलर हैं, आपने देश को गर्व महसूस कराया है, लेकिन देश पहले है। हाईकोर्ट पूरे शेड्यूल को बाधित नहीं कर सकता।’सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के तरीके पर भी सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि खेल प्रशासन में इस तरह तेजी से हस्तक्षेप करने से पूरे स्पोर्ट्स सिस्टम और शेड्यूल पर असर पड़ सकता है। दरअसल, पिछले हफ्ते दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि मातृत्व को किसी खिलाड़ी के करियर में ‘अक्षम्यता’ या बाहर करने का आधार नहीं बनाया जा सकता। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने WFI को निर्देश दिया था कि विनेश फोगाट को ट्रायल्स में हिस्सा लेने दिया जाए।

अब सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल विनेश को राहत देते हुए ट्रायल्स में खेलने की मंजूरी दे दी है, लेकिन साथ ही WFI की याचिका पर उनका जवाब भी मांगा है। मामले की अगली सुनवाई अगले हफ्ते होगी। इस फैसले के बाद अब सभी की नजरें 30-31 मई को होने वाले ट्रायल्स पर टिकी हैं, जहां विनेश फोगाट एक बार फिर मैट पर अपनी दावेदारी पेश करती नजर आएंगी।

पढ़ें :- दिल्ली हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- सत्य निकेतन त्रासदी के लिए सिर्फ भवन मालिक ही नहीं, बल्कि दिल्ली सरकार, MCD और DU भी जिम्मेदार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...