हमीरपुर में पुल गिरने की घटना में 6 लोगों की मौत पर अखिलेश यादव ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ये बहुत दुखदायी समाचार है कि उप्र के हमीरपुर में एक निर्माणाधीन पुल के गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल भी हैं। राहत-बचाव कार्य तेज किया जाए और मृतकों का ससम्मान अंतिम संस्कार हो व परिजनों को मुआवज़ा दिया जाए।
नई दिल्ली। NEET UG 2026 की परीक्षा और उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने से हुई 6 लोगों की मौत को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा के समय में हो रहा हर निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। हर काम में 50% से भी ज़्यादा की भाजपाई कमीशनख़ोरी, इसकी मूल वजह है।
हमीरपुर में पुल गिरने की घटना में 6 लोगों की मौत पर अखिलेश यादव ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ये बहुत दुखदायी समाचार है कि उप्र के हमीरपुर में एक निर्माणाधीन पुल के गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल भी हैं। राहत-बचाव कार्य तेज किया जाए और मृतकों का ससम्मान अंतिम संस्कार हो व परिजनों को मुआवज़ा दिया जाए।
ये एक गंभीर बात है कि भाजपा के समय में हो रहा हर निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। हर काम में 50% से भी ज़्यादा की भाजपाई कमीशनख़ोरी, इसकी मूल वजह है। कभी पुल गिरता है, कभी पानी की टंकी, तो कभी स्टेशन की दीवार और कभी इनके बनाए हुए भवनों की छतों से पानी टपकता है। जो पुल हवा से टूट जा रहे हैं, जब उन पर ट्रैफ़िक चलेगा तो क्या होगा, ये कल्पना ही डर पैदा करती है। हम अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं से हर संभव मदद करने की अपील करते हैं।
इसके साथ ही, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, समाचार: NEET के री-एग्जाम के लिए वायु सेना के सहारे क्वेश्चन पेपर्स ले जाए जाएंगे। मतलब शिक्षा मंत्री जी घुमा फिराकर ये कह रहे हैं कि उनके मंत्रालय की कोई गलती नहीं, सारा दोष पोस्टल डिपार्टमेंट का है और गृह मंत्रालय के अधीन आनेवाली पुलिस व्यवस्था अब न तो प्रभावी रही है और न ही विश्वसनीय बची है।
NEET के aspirants पूछ रहे हैं, ये बात तो Super Confidential होती है कि Question Papers कहां print होंगे और कैसे ले जाए जाएंगे, इसे सबको बताने की क्या ज़रूरत थी? क्या इस information का लीक करवानेवाले गलत इस्तेमाल नहीं करेंगे? और कॉपियों की हेराफेरी और मूल्यांकन का क्या?