1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. करोड़पति बनने का सपना या धोखे का जाल? नेटवर्क मार्केटिंग पर तंज कसती ‘द पिरामिड स्कीम’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

करोड़पति बनने का सपना या धोखे का जाल? नेटवर्क मार्केटिंग पर तंज कसती ‘द पिरामिड स्कीम’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

नेटवर्क मार्केटिंग की चमक-दमक और जल्दी अमीर बनने के सपनों पर आधारित नई वेब सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे लोग बड़े सपने और बेहतर जिंदगी की चाह में ऐसे बिजनेस मॉडल की तरफ आकर्षित हो जाते हैं...

By Harsh Gautam 
Updated Date

Bollywood Updates: नेटवर्क मार्केटिंग की चमक-दमक और जल्दी अमीर बनने के सपनों पर आधारित नई वेब सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे लोग बड़े सपने और बेहतर जिंदगी की चाह में ऐसे बिजनेस मॉडल की तरफ आकर्षित हो जाते हैं, जहां सफलता का रास्ता आसान तो दिखता है, लेकिन उसके पीछे कई मुश्किलें और भ्रम भी छिपे होते हैं।

पढ़ें :- रणवीर सिंह विवाद में नया मोड़: FWICE के पंगे के बीच मुंबई छोड़ हैदराबाद भागेगी 'प्रलय'?

करीब ढाई मिनट के ट्रेलर में एक युवक अपने बिजनेस आइडिया के लिए पिता से पैसों की मांग करता नजर आता है, लेकिन परिवार उसकी बातों पर भरोसा नहीं करता। वहीं दूसरी तरफ एक ऐसा शख्स दिखाई देता है, जो लोगों को नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए करोड़पति बनने के सपने बेचता है। ट्रेलर में इस पूरे सफर को हल्के-फुल्के और व्यंग्यात्मक अंदाज में पेश किया गया है।

सीरीज में कई जाने-माने कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अभिनेता शेखर सुमन लंबे समय बाद इस प्रोजेक्ट के जरिए दर्शकों के सामने आएंगे। उनके साथ रणवीर शौरी और परमवीर सिंह चीमा भी मुख्य किरदार निभाते दिखाई देंगे।

इसके अलावा अंजन श्रीवास्तव, अखिलेंद्र मिश्रा, स्मिता बंसल, सुशांत सिंह और सोनल झा जैसे कलाकार भी सीरीज का हिस्सा हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि इसकी कहानी आम लोगों के अनुभवों से जुड़ी हुई महसूस हो रही

पढ़ें :- सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगी तमन्ना भाटिया, जाने कब रिलीज होगी उनकी फिल्म VVAN
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...