1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. NEET छात्रों से मुलाक़ात में एक बात साफ़ हो गई कि भारत का युवा पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं करता: राहुल गांधी

NEET छात्रों से मुलाक़ात में एक बात साफ़ हो गई कि भारत का युवा पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं करता: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, NEET छात्रों से मुलाक़ात में एक बात बिल्कुल साफ़ हो गई-भारत का युवा नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं करता। उन्होंने मुझे बताया-पेपर WhatsApp और Telegram पर खुलेआम बिक रहे हैं। किस कीमत पर बिक रहे हैं, कौन ख़रीद रहा है, माफ़िया कैसे काम कर रहे हैं - यह सब इन बच्चों को पता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। NEET-UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक विवाद के बाद अब National Testing Agency (NTA) की विश्वसनीयता और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातर इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार को घेर रहे हैं। अब उन्होंने NEET छात्रों से मुलाकात की और उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना है। उन्होंने कहा कि, टुकड़ों के सुधार से अब काम नहीं चलेगा। छात्रों, शिक्षकों और Experts के साथ मिलकर पूरी परीक्षा व्यवस्था नए सिरे से बनानी होगी।

पढ़ें :- DISHA Meeting : राहुल गांधी ने जेब से फोन निकाल बदहाल सड़कों की दिखाई तस्वीर तो योगी के मंत्री हुए हक्का-बक्का, अधिकारियों के पास नहीं था कोई जवाब

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, NEET छात्रों से मुलाक़ात में एक बात बिल्कुल साफ़ हो गई-भारत का युवा नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं करता। उन्होंने मुझे बताया-पेपर WhatsApp और Telegram पर खुलेआम बिक रहे हैं। किस कीमत पर बिक रहे हैं, कौन ख़रीद रहा है, माफ़िया कैसे काम कर रहे हैं – यह सब इन बच्चों को पता है।

उन्होंने आगे लिखा, उनका एक ही सवाल था-जो हमें पता है, वो सरकार और संस्थाओं को क्यों नहीं? सच यह है ये बच्चे सरकार से बेहतर जानते हैं कि इस सड़ी हुई व्यवस्था को कैसे ठीक किया जा सकता है। और दूसरी ओर कितनी शर्मनाक बात है कि जिस सेना का काम दुश्मनों से देश की रक्षा करना है, आज उसे मोदी सरकार के अपने भ्रष्टाचार से बच्चों के पेपर बचाने भेजा जा रहा है।

टुकड़ों के सुधार से अब काम नहीं चलेगा। छात्रों, शिक्षकों और Experts के साथ मिलकर पूरी परीक्षा व्यवस्था नए सिरे से बनानी होगी। हम और बच्चे नहीं खो सकते। और एक भी पीढ़ी का भविष्य इस भ्रष्ट तंत्र के हवाले नहीं कर सकते।

 

पढ़ें :- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे रायबरेली, यूपी विधानसभा चुनाव के पहले तैयारियों को देंगे धार

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...