1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘मास्टरशेफ इंडिया’ पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल से शेयर किया भावुक वीडियो…

‘मास्टरशेफ इंडिया’ पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल से शेयर किया भावुक वीडियो…

'मास्टरशेफ इंडिया’ (MasterChef India) के पहले सीजन की विजेता और मशहूर सेलिब्रिटी शेफ पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) इस समय जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) हो गया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ‘मास्टरशेफ इंडिया’ (MasterChef India) के पहले सीजन की विजेता और मशहूर सेलिब्रिटी शेफ पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) इस समय जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) हो गया है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस, टीवी इंडस्ट्री और कई सेलिब्रिटीज के बीच चिंता की लहर दौड़ गई है। हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है।

पढ़ें :- Viral Video : सुबक-सुबक कर रो पड़ीं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह? इन आंसुओं की असली वजह हैं अक्षय कुमार

बता दें कि 28 मई को पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। इन तस्वीरों में वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं और उनके शरीर पर मेडिकल वायर्स लगी दिखाई दे रही हैं। हमेशा मुस्कुराते हुए नजर आने वाली पंकज को इस हालत में देखकर उनके फैंस बेहद भावुक हो गए।

सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

शेफ पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मुझे ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। मुझे इस समय आपकी प्रार्थनाओं और सपोर्ट की बहुत जरूरत है। इस छोटे से संदेश ने लाखों लोगों का दिल छू लिया। इसके अलावा उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह मेडिकल जांच के लिए जाती नजर आईं। वीडियो पर उन्होंने लिखा कि जांच के लिए जा रही हूं। बिल्कुल भी खुश नहीं हूं। इस वीडियो में पंकज ने अपने फैंस से खास अपील करते हुए कहा कि वह इस मुश्किल समय में उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें। उन्होंने कहा कि उनके फॉलोअर्स सिर्फ सोशल मीडिया पर जुड़े लोग नहीं, बल्कि उनका एक बड़ा परिवार हैं। यही वजह है कि वह अपनी जिंदगी की इतनी बड़ी बात खुद अपने चाहने वालों के साथ साझा करना चाहती थीं।


मास्टरशेफ बनने के पहले थी टीचर

साल 2010 से पहले पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) लखनऊ के एक प्रतिष्ठित स्कूल में अंग्रेजी की शिक्षिका थीं। करीब 16 साल तक उन्होंने टीचर के रूप में काम किया, लेकिन उनके अंदर खाना बनाने का जुनून हमेशा जिंदा रहा। जब ‘मास्टरशेफ इंडिया’ (MasterChef India) का पहला सीजन शुरू हुआ, तब उन्होंने अपनी सुरक्षित नौकरी छोड़कर इस शो में हिस्सा लेने का फैसला किया। कहा जाता है कि स्कूल से लंबी छुट्टियां न मिलने के कारण उन्होंने अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी। शो में उनकी शानदार रेसिपीज और आत्मविश्वास ने जजों का दिल जीत लिया। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के सामने उन्होंने अपने हुनर का ऐसा जादू चलाया कि वह ‘मास्टरशेफ इंडिया’ (MasterChef India) की पहली विनर बन गईं। इसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई।

कई लोकप्रिय कुकिंग शोज भी कर रहीं

पढ़ें :- बेटे को लेकर अभिनेता परेश रावल ने कही बड़ी बात, कहा सिर झुकाकर करता है हर काम

मास्टरशेफ का खिताब जीतने के बाद पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) ने टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने ‘शेफ पंकज का जायका’, ‘किफायती किचन’, ‘3 कोर्स विद पंकज’ और ‘रसोई से – पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria)  के साथ’ जैसे कई लोकप्रिय कुकिंग शोज होस्ट किया है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म और अपने यूट्यूब चैनल के जरिए लाखों लोगों को आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज बनाना सिखाया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...