1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अब अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड में रखा कदम, अक्षय कुमार ने एक्ट्रेस संग ‘घिसघिस’ पर किया भोजपुरी डांस

अब अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड में रखा कदम, अक्षय कुमार ने एक्ट्रेस संग ‘घिसघिस’ पर किया भोजपुरी डांस

भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बाद अब भोजपुरी इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भी बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) में अक्षरा सिंह (Akshara Singh ) पहली बार किसी हिंदी फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बाद अब भोजपुरी इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भी बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) में अक्षरा सिंह (Akshara Singh ) पहली बार किसी हिंदी फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं।

पढ़ें :- अक्षय कुमार ने कराई आंख की सर्जरी, शूटिंग से ब्रेक लेकर पहुंचे हॉस्पिटल, जानें पूरा मामला?

इस फिल्म में एक्ट्रेस पर गाना फिल्माया गया है। ‘घिसघिस’ में वो और अक्षय कुमार फुल भोजपुरी स्टाइल डांस करते दिख रहे हैं। दोनों की जोड़ी के गाने को जबरदस्त रिस्पांस मिला है। अक्षरा और अक्षय का गाना घिसघिस कर सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को विक्रम मोंट्रोस और सुप्रिया पाठक ने गाया है।

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की मच-अवेटेड फिल्म ‘Welcome To The Jungle’ (वेलकम 3) को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का दूसरा धमाकेदार गाना ‘Ghis Ghis’ आउट कर दिया है। इस गाने में अक्षय कुमार का बिल्कुल अनोखा और देसी भोजपुरी स्टाइल देखने को मिल रहा है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस गाने में अक्षय कुमार के साथ भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और एनर्जेटिक डांस मूव्स फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं। गाने में जबरदस्त बीट्स के साथ-साथ भरपूर एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया गया है, जिसे देखने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर लगातार पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

पढ़ें :- भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह को फिर से हुआ प्यार, पवन सिंह को लेकर कही बड़ी बात
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...