1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चिंता मत करो… भावुक संदेश देकर एकांतवास में गए संत प्रेमानंद महाराज, भक्तों से बोले- “चाहे मुलाकात हो या न हो…”

चिंता मत करो… भावुक संदेश देकर एकांतवास में गए संत प्रेमानंद महाराज, भक्तों से बोले- “चाहे मुलाकात हो या न हो…”

प्रेमानंद  महाराज ने अपने भक्तों और शिष्यों के लिए एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया है। वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम ट्रस्ट के यूट्यूब चैनल पर रविवार को अपलोड किए गए 1 मिनट 19 सेकेंड के इस वीडियो में महाराज ने अपने अनुयायियों से चिंता न करने और भजन-नाम जप में लगे रहने की अपील की...

By Harsh Gautam 
Updated Date

मथुरा/वृंदावन: प्रेमानंद  महाराज ने अपने भक्तों और शिष्यों के लिए एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया है। वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम ट्रस्ट के यूट्यूब चैनल पर रविवार को अपलोड किए गए 1 मिनट 19 सेकेंड के इस वीडियो में महाराज ने अपने अनुयायियों से चिंता न करने और भजन-नाम जप में लगे रहने की अपील की। वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने कहा कि चाहे मुलाकात हो या न हो, बातचीत हो या न हो, उनका प्रेम और आशीर्वाद हमेशा भक्तों के साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है और गुरु हमेशा अपने शिष्यों के मन में मौजूद रहेंगे।

पढ़ें :- ब्रज में राष्ट्रपति मुर्मू का आध्यात्मिक दौरा, प्रेमानंद महाराज से मुलाकात, 27 मिनट चली खास बातचीत

महाराज जी ने अपने अनुयायियों से सेवा, भजन और नाम जप में जुड़े रहने को कहा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समय आने पर वह स्वयं फिर से संवाद करेंगे। अपने संदेश में उन्होंने यह भी कहा कि उनका मौन और एकांतवास व्यक्तिगत कारणों से नहीं, बल्कि भक्तों के हित के लिए है।

दरअसल, 17 मई से प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा बंद है। इसके बाद से ही उनके स्वास्थ्य को लेकर भक्तों में चिंता बनी हुई है। उनकी दोनों किडनी प्रभावित हैं और उन्हें सप्ताह में कई बार डायलिसिस करानी पड़ती है। इसी कारण फिलहाल एकांतिक दर्शन और व्यक्तिगत मुलाकातें भी स्थगित कर दी गई हैं। 17 मई की रात बड़ी संख्या में भक्त पदयात्रा और दर्शन के लिए पहुंचे थे, लेकिन प्रेमानंद महाराज पदयात्रा में नहीं पहुंचे थे। बाद में उनके शिष्यों ने लाउडस्पीकर के जरिए जानकारी दी कि स्वास्थ्य कारणों से पदयात्रा फिलहाल रोक दी गई है और लोगों से भीड़ न लगाने की अपील की गई।

हालांकि, कुछ दिन पहले प्रेमानंद महाराज को केली कुंज आश्रम से निकलकर वराह घाट स्थित अपने गुरु गोविंद शरण महाराज के आश्रम जाते देखा गया था। इसके बाद भक्तों ने राहत की सांस ली थी। प्रेमानंद म​हराज के इस भावुक संदेश के बाद सोशल मीडिया पर भक्तों द्वारा लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

पढ़ें :- गणतंत्र दिवस पर प्रेमानंद महाराज भावुक बयान, बोले-'मृत्यु से नहीं डरते सच्चे देशभक्त', राष्ट्र को अपना सर्वस्व अर्पित करने को रहते हैं तत्पर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...