1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. MP-MLA Court से JDU व‍िधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक

MP-MLA Court से JDU व‍िधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक

मोकामा के जद यू विधायक अनंत सिंह (JDU MLA Anant Singh) को गोपालगंज एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) से बड़ी राहत मिली है। हथियार प्रदर्शन मामले में दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने 30 मई तक विधायक की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

By santosh singh 
Updated Date

गोपालगंज। मोकामा के जद यू विधायक अनंत सिंह (JDU MLA Anant Singh) को गोपालगंज एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) से बड़ी राहत मिली है। हथियार प्रदर्शन मामले में दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने 30 मई तक विधायक की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से इनकार, कहा-कोई आसमान नहीं टूट जाएगा...

जिला एवं सत्र न्यायाधीश तीन (District and Sessions Judge-III) सह एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश (Special Judge of the MP-MLA Court) राजेंद्र कुमार पाण्डेय (Rajendra Kumar Pandey) की अदालत 30 मई को उनकी अग्रिम जमानत से संबंध‍ित याचिका पर सुनवाई करेगी।

उपनयन कार्यक्रम का वीड‍ियो हुआ था वायरल

पूरा मामला मीरगंज के सेमरांव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। उपनयन कार्यक्रम में गए विधायक के सामने खुलेआम हथ‍ियारों के प्रदर्शन और अश्‍लील नृत्‍य के आरोप में एफआईआर (FIR) की गई थी। इस मामले में विधायक अनंत सिंह (MLA Anant Singh) तथा कलाकार गुंजन सिंह समेत 9 लोगों पर प्राथमिकी की गई थी। मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था।

राजनीत‍िक साजिश और एआई जेनरेटेड वीड‍ियो का दावा

पढ़ें :- पहले जिस लड़के से अपनी शादी के लिए पुलिस से मांगी मदद, अब उसी पर कराई दुष्कर्म की FIR

बचाव पक्ष की तरफ से पटना उच्च न्यायालय (Patna High Court) के अधिवक्ता कुमार हर्षवर्धन तथा सिविल कोर्ट गोपालगंज (Civil Court, Gopalganj) के अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक (Advocate Rajesh Kumar Pathak) ने कोर्ट में पक्ष रखा। वहां इसे राजनीतिक साजिश और एडिटेड वीडियो बताया है। जिसके बाद अदालत ने विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया। बहरहाल जदयू विधायक को बड़ी राहत मिली है। मामला सामने आने के बाद सियासी घमासान बढ़ गया था। विपक्ष की ओर से लगातार हमले किए जा रहे थे। अब सभी की नजरें 30 मई को होनेवाली सुनवाई पर टिक गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...