1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Motorola Edge 70 Pro+ :  मोटोरोला एज 70 प्रो+ लॉन्च होगा इस दिन ,  जानें फोटोग्राफी फीचर्स

Motorola Edge 70 Pro+ :  मोटोरोला एज 70 प्रो+ लॉन्च होगा इस दिन ,  जानें फोटोग्राफी फीचर्स

मोटोरोला एज 70 प्रो+ को लेकर मार्केट में चर्चा तेज है। यूजर्स की बेकरारी को देखते हुए अपकमिंग मॉडल की इंडिया लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह मॉडल कंपनी के Edge 70 Series का हिस्सा है और लाइनअप का अब तक का सबसे प्रीमियम मॉडल माना जा रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Motorola Edge 70 Pro+ : मोटोरोला एज 70 प्रो+ को लेकर मार्केट में चर्चा तेज है। यूजर्स की बेकरारी को देखते हुए अपकमिंग मॉडल की इंडिया लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह मॉडल कंपनी के Edge 70 Series का हिस्सा है और लाइनअप का अब तक का सबसे प्रीमियम मॉडल माना जा रहा है। यह स्मार्टफोन मौजूदा Motorola Edge 70, Motorola Edge 70 Fusion और Motorola Edge 70 Pro के साथ लाइनअप में शामिल होगा। यह फोन भारत में 4 जून को लॉन्च किया जाएगा।

पढ़ें :- मोटोरोला भारत में इस महीने लगाएगा सर्विस कैंप, चेक करें सभी डिटेल्स

खास ऑफर्स
यह स्मार्टफोन ई- कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च के समय कंपनी कुछ खास ऑफर्स भी पेश कर सकती है, जिनकी जानकारी लॉन्च के करीब सामने आएगी।

कैमरा
मोटोरोला एज 70 प्रो+ का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका कैमरा सेटअप माना जा रहा है। इस फोन में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। यह फीचर इसे Edge 70 Pro से अलग बनाता है, क्योंकि पुराने मॉडल में यह लेंस नहीं था।

पेरिस्कोप कैमरा
यह पेरिस्कोप कैमरा दूर मौजूद ऑब्जेक्ट्स, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी और डिटेल्ड पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए काफी काम का साबित हो सकता है।

प्राइमरी सेंसर
फोन में 50MP Sony Lytia 710 प्राइमरी सेंसर भी मिलेगा, जो 3.5 डिग्री ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आएगा।

फ्रेम स्टेबिलाइजेशन और नाइट फोटोग्राफी
इसके अलावा, फोन में फ्रेम स्टेबिलाइजेशन, नाइट फोटोग्राफी और 50x AI Super Zoom Pro जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।

कलर ऑप्शंस
मोटोरोला एज 70 प्रो+ को कंपनी तीन खास Pantone फिनिश में लॉन्च करेगी। इसमें Pantone Chicory Coffee कलर के साथ sculpted wood finish, Pantone Stormy Sea के साथ twill-inspired texture और Pantone Zinfandel के साथ satin-luxe finish देखने को मिलेगा। फोन के लेफ्ट साइड में एक एक्स्ट्रा बटन भी दिया गया है, जिसे शॉर्टकट या AI फीचर्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्रीमियम डिजाइन और फोटोग्राफी पर फोकस
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, Motorola Edge 70 Pro+ को खासतौर पर फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...