स्मार्टफोन की दुनिया में तेजी से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में मुकाबला लगातार तेज होता जा रहा है। इसी बीच अब Xiaomi भी अपनी पॉपुलर T Series के साथ जोरदार वापसी करने के लिए तैयार है।
Xiaomi 17T : स्मार्टफोन की दुनिया में तेजी से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में मुकाबला लगातार तेज होता जा रहा है। इसी बीच अब Xiaomi भी अपनी पॉपुलर T Series के साथ जोरदार वापसी करने के लिए तैयार है। लंबे इंतजार के बाद कंपनी भारत में अपना नया Xiaomi 17T लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने ऑफिशियली मॉडल के इंडिया लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है। यह अपकमिंग मॉडल दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और Flagship level performance के साथ लॉन्च होने वाली है।
इंडिया लांच
हाल ही में Xiaomi ने The T is coming टैगलाइन के साथ नए स्मार्टफोन को टीज करना शुरू किया था, जिसके बाद अब लॉन्च डेट भी सामने आ गई है। Xiaomi 17T का ग्लोबल लॉन्च 28 मई को चुनिंदा बाजारों में होगा, जबकि भारत में इसकी एंट्री एक हफ्ते बाद होगी। यानी कि 4 जून को यह मॉडल भारत में लॉन्च किया जाएगा।
दो मॉडल
वैश्विक स्तर पर, इस टेक दिग्गज द्वारा इस लाइनअप के तहत दो मॉडल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जिन्हें Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro नाम दिया गया है। हालाँकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, Pro मॉडल भारत में लॉन्च नहीं हो सकता है और इसे केवल वैश्विक बाजारों के लिए ही रखा जाएगा।
स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल
कंपनी के टीजर के मुताबिक, Xiaomi 17T में Leica ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन के पीछे स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसमें LED फ्लैश भी मौजूद होगा।
चिपसेट
Xiaomi 17T को लेकर कहा जा रहा है, कि इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया जाएगा, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 3.4GHz तक हो सकती है।
बैटरी
फोन में 12GB LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।