लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर सेडान 2026 Honda City का नया अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है।
2026 Honda City 2026 : लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर सेडान 2026 Honda City का नया अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। वहीं इस लग्जरीकार की कीमत के बारे बात करें तो, नई 2026 होंडा सिटी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12 लाख रुपये रखी गई है। 2023 के बाद यह होंडा City का दूसरा बड़ा अपडेट माना जा रहा है, जिसमें डिजाइन से लेकर फीचर्स तक कई बदलाव किए गए हैं।
प्रीमियम और मॉडर्न लुक
वहीं लुक की बात करें तो कंपनी ने इस बार Honda City को ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न लुक देने की कोशिश की है, ताकि मिड-साइज सेडान सेगमेंट में इसकी पकड़ और मजबूत हो सके। नई City का मुकाबला अब वोक्सवैगन वर्टस, स्कोडा स्लाविया और हुंडई वर्ना जैसे पॉपुलर सेडान्स से होगा।
डिजाइन
नई Honda City के डिजाइन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला हिस्सा इसका नया फ्रंट फेसिया है।
LED हेडलाइट्स
कार में नए डिजाइन की LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जिन्हें हनीकॉम्ब पैटर्न वाली नई ग्रिल के साथ जोड़ा गया है। ग्रिल और हेडलाइट्स के बीच एक लाइट स्ट्रिप भी दी गई है, जो कार को मॉडर्न लुक देती है।
स्पोर्टी अपील
इसके अलावा, कार में Honda का नया लोगो लगाया गया है, जो बोनट और ग्रिल के बीच में नजर आता है। नया डिजाइन किया गया फ्रंट बंपर और साइड पर दिए गए ट्रायंगल-शेप एलिमेंट्स इसकी स्पोर्टी अपील को और बढ़ाते हैं।
अलॉय व्हील्स
इसमें नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। वहीं पीछे की तरफ स्मोक्ड टेललाइट्स, वर्टिकल रिफ्लेक्टर्स और इंटीग्रेटेड स्पॉइलर के साथ नया बंपर डिजाइन देखने को मिलता है।
नए कलर ऑप्शंस
नई Honda City को क्रिस्टल ब्लैक पर्ल, रेडिएंट रेड मेटैलिक, ऑब्सीडियन ब्लू पर्ल, प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, लूनर सिल्वर मेटैलिक और मेटियोरॉइड ग्रे मेटैलिक जैसे नए कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है।
इंजन और माइलेज
नई Honda City में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 121hp की पावर और 145Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स दोनों ऑप्शंस के साथ आता है।
इलेक्ट्रिक मोटर सपोर्ट
वहीं इसके हाइब्रिड वेरिएंट में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का सपोर्ट मिलता है।
पावर टॉर्क
यह सेटअप 126hp की पावर और 253Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि हाइब्रिड मॉडल 27.26kmpl तक का माइलेज दे सकता है।