1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. TVS Motor sale : टीवीएस ने एक साल में की 59 लाख यूनिट्स सेल  , तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

TVS Motor sale : टीवीएस ने एक साल में की 59 लाख यूनिट्स सेल  , तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

टीवीएस मोटर (TVS Motor)वित्तवर्ष 2026 सेल्स और रेवेन्यू के पुराने सभी आंकड़ों को तोड़ दिया है।पिछले वित्तवर्ष से ये आंकड़ा 30 फीसदी ज्यादा है। 2025 फाइनेंशियल ईयर में कंपनी ने 36,251 करोड़ का कुल रेवेन्यू हासिल किया था।

By अनूप कुमार 
Updated Date

TVS Motor sale : कंपनी ने लगभग हर सेगमेंट में पॉजिटिव नंबर्स के साथ सेल्स को क्लोज किया है। बात करें ब्रांड के थ्री व्हीलर बिजनेस की, तो कंपनी ने 2.19 लाख यूनिट्स को बेचा है, जो 63 परसेंट की ग्रोथ है। दो साल पहले कंपनी इस नंबर की सिर्फ कल्पना कर सकती थी।
कंपनी का रेवेन्यू 47,270 करोड़ पहुंच गया है, जो TVS के इतिहास में पहली बार हुआ

पढ़ें :- Kia PV7 : जल्द लॉन्च होगी 11 सीटर इलेक्ट्रिक वैन किआ पीवी7 : जानें डिटेल्स

कितनी बाइक और कितने स्कूटर बिकें?
कंपनी ने 27.13 लाख मोटरसाइकिलें वित्तवर्ष 2026 में बेची हैं, जो 2025 में 21.95 लाख यूनिट्स थी। यानी ब्रांड ने 24 फीसदी की बढ़त हासिल की है। इसी दौरान ब्रांड ने 24.13 लाख स्कूटर्स बेचे हैं। जो वित्तवर्ष 2025 के 19.04 लाख के मुकाबले 27 फीसदी ज्यादा हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...