1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. PM Modi Appeal Effect : सुप्रीम कोर्ट स्टाफ को 2 दिन का वर्क फ्रॉम होम, जज कार पूलिंग करके कोर्ट जाएंगे

PM Modi Appeal Effect : सुप्रीम कोर्ट स्टाफ को 2 दिन का वर्क फ्रॉम होम, जज कार पूलिंग करके कोर्ट जाएंगे

देश के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की ईंधन बचत की अपील पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने वर्किंग को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। अब कोर्ट के हर विभाग का स्टाफ दो दिन वर्क फ्रॉम होम पर रहेगा। सभी जज कार पूल करेंगे। रजिस्ट्री से जुड़ा 50 फीसदी स्टाफ भी घर से काम करेगा।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की ईंधन बचत की अपील पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने वर्किंग को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। अब कोर्ट के हर विभाग का स्टाफ दो दिन वर्क फ्रॉम होम (Work from Home) पर रहेगा। सभी जज कार पूल करेंगे। रजिस्ट्री से जुड़ा 50 फीसदी स्टाफ भी घर से काम करेगा।

पढ़ें :- NEET छात्रों से मुलाक़ात में एक बात साफ़ हो गई कि भारत का युवा पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं करता: राहुल गांधी

सोमवार, शुक्रवार और मिसलेनियस डे ( जो दिन पहले से तय नहीं होते) पर लिस्ट मामलों की सुनवाई केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के जरिए होगी। इसके अलावा कोर्ट के अन्य वर्किंग डे में भी सुनवाई ऑनलाइन ही की जाएगी।

कोर्ट ने रजिस्ट्री विभाग (Registry Department) को निर्देश दिया है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लिंक (Video Conferencing Link) समय पर भेजें और टेक्निकल सपोर्ट हर समय उपलब्ध रहे, जिससे अदालत की कार्यवाही प्रभावित न हो। सुप्रीम कोर्ट सचिव जनरल भारत पराशर (Supreme Court Secretary General Bharat Parashar) ने इस संबंध नें सर्कुलर जारी किया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...