रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर और 2027 वनडे विश्व कप (2027 ODI World Cup) को लेकर खुलकर बात की। विराट ने कहा कि 'मेरा नजरिया बिल्कुल साफ है। अगर मैं जिस माहौल का हिस्सा हूं उसमें वैल्यू जोड़ सकता हूं और उस माहौल को भी लगता है कि मैं योगदान दे सकता हूं, तो मैं खेलता रहूंगा।
नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर और 2027 वनडे विश्व कप (2027 ODI World Cup) को लेकर खुलकर बात की। विराट ने कहा कि ‘मेरा नजरिया बिल्कुल साफ है। अगर मैं जिस माहौल का हिस्सा हूं उसमें वैल्यू जोड़ सकता हूं और उस माहौल को भी लगता है कि मैं योगदान दे सकता हूं, तो मैं खेलता रहूंगा। लेकिन अगर मुझे ऐसा महसूस कराया जाए कि मुझे अपनी कीमत और अहमियत साबित करनी है, तो मैं उस जगह पर नहीं रहना चाहता। उन्होंने आगे कहा कि ‘मैं अपनी तैयारी के साथ पूरी तरह ईमानदार हूं। मैं जिस तरह खेल को अपनाता हूं, उसमें पूरी मेहनत करता हूं। भगवान ने मुझे मेरे क्रिकेट करियर में बहुत कुछ दिया है और इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा।
Why did Virat retire from Test cricket, and will he play the 2027 World Cup or not?
Virat has answered everything: https://t.co/WshqgB7ita pic.twitter.com/WdSn1TMJk1
— Aditya Saha (@Adityakrsaha) May 15, 2026
क्या है पूरा मामला?
विराट का यह बयान उन चर्चाओं को तूल दे रहा है, जिसमें कहा जा रहा था कि टीम इंडिया में सब कुछ ठीक नहीं है। पिछले साल रोहित शर्मा और उसके बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने अचानक टेस्ट से संन्यास की घोषणा की थी। दोनों अब सिर्फ वनडे खेलते हैं और कई बार यह बात सामने आई कि दोनों का 2027 के वनडे विश्वकप (World Cup 2027) में हिस्सा लेना भी तय नहीं है। ऐसा कहा गया था कि दोनों ने बीसीसीआई (BCCI)से ये कहा कि वह खेलने को लेकर कमिटेड नहीं हैं। फिर कोच गौतम गंभीर (Coach Gautam Gambhir), विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच सबकुछ ठीन नहीं होने की रिपोर्ट्स भी आई थीं। हालांकि, तीनों ने कभी खुलकर इस पर कुछ नहीं बोला, लेकिन इस विवाद ने काफी तूल पकड़ी थी। रोहित को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी (2025 Champions Trophy) के बाद अचानक कप्तानी से हटा दिया गया था।
’40 ओवर तक दौड़ना पड़े तो भी तैयार हूं’
विराट ने कहा कि वह टीम के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि ‘अगर आप चाहते हैं कि मैं वनडे मैच में 40 ओवर तक बाउंड्री से बाउंड्री तक दौड़ूं, तो मैं बिना शिकायत ऐसा करूंगा। क्योंकि मैं उसी हिसाब से तैयारी करता हूं। मैं हर गेंद को अपने करियर की आखिरी गेंद मानकर खेलता हूं। मैं उसी तरह बल्लेबाजी करता हूं, विकेटों के बीच दौड़ता हूं और टीम के लिए हर संभव कोशिश करता हूं।’ कोहली ने साफ कहा कि इतनी मेहनत और समर्पण के बाद अगर उन्हें खुद को साबित करना पड़े, तो वह माहौल उनके लिए नहीं है।
विजय हजारे ट्रॉफी ने बदल दी सोच
विराट ने दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के अनुभव को भी याद किया। लगभग दो दशक बाद घरेलू वनडे टूर्नामेंट खेलने उतरे विराट ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि मैं वहां सिर्फ इसलिए खेलना चाहता था क्योंकि मुझे क्रिकेट से प्यार है। मुझे बल्लेबाजी करना पसंद है। उस समय मेरे दिमाग में किसी को कुछ साबित करने की बात नहीं थी। मैं फिर से बच्चे जैसा महसूस कर रहा था।’ विराट ने कहा कि जैसे ही उन्होंने सिर्फ खेल का आनंद लेना शुरू किया, उनके अंदर का दबाव खत्म हो गया।
‘या तो साफ कहो कि जरूरत नहीं, वरना चुप रहो’
कोहली ने टीम में जगह और लगातार उठते सवालों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, कि या तो पहले दिन ही साफ कह दो कि मैं अच्छा नहीं हूं या मेरी जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आपने कहा है कि मैं टीम के लिए जरूरी हूं, तो फिर बार-बार सवाल मत उठाइए।’ उन्होंने इसकी तुलना आम नौकरी से करते हुए कहा कि एक दिन किसी पर भरोसा जताना और अगले ही दिन उसकी क्षमता पर सवाल उठाना सही नहीं है।
आंकड़े बताते हैं विराट अब भी क्यों खास हैं
वनडे क्रिकेट में विराट कोहली (Virat Kohli) के आंकड़े आज भी उन्हें दुनिया के महान बल्लेबाजों में शामिल करते हैं। उन्होंने 311 वनडे मैचों में 14,797 रन बनाए हैं। उनके नाम 54 शतक और 77 अर्धशतक दर्ज हैं। पिछले साल भी सीमित वनडे मुकाबले खेलने के बावजूद वह भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 13 पारियों में 651 रन बनाए। वहीं इस साल खेले गए तीन वनडे मैचों में उन्होंने 240 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।
अफगानिस्तान सीरीज में दिखेंगे विराट
आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) जून से शुरू होने वाली अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं। यही सीरीज 2027 विश्व कप (2027 World Cup) की तैयारियों की दिशा में भी अहम मानी जा रही है। हालांकि विराट ने साफ कर दिया है कि उनके लिए सिर्फ नाम या रिकॉर्ड मायने नहीं रखते, बल्कि सम्मान और भरोसा सबसे ज्यादा जरूरी है।