IND vs AFG Test Match : भारत और अफ़गानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है। इस मैच को लेकर दोनों टीमों के फैंस काफी उत्साहित है। लेकिन, क्रिकेट फैंस को यह जानकर थोड़ा निराशा हो सकती है कि इस मैच को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के चक्र में शामिल नहीं किया जाएगा। यानि यह मैच WTC पॉइंट्स के नजरिए से अहम नहीं है। आइये इसके पीछे की वजह आईसीसी के नियमों के माध्यम से जानते हैं-

दरअसल, आईसीसी के मौजूदा नियमों के अनुसार, अफ़गानिस्तान उन नौ टीमों में शामिल नहीं है जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हिस्सा लेती हैं। इसका मतलब है कि इस एशियाई देश के साथ खेले गए मैचों के पॉइंट्स रैंकिंग में नहीं गिने जाते। इसके अलावा, WTC सीरीज़ में कम से कम दो टेस्ट मैच होने ज़रूरी हैं, जिसकी वजह से यह एकमात्र टेस्ट मैच अपने-आप ही पॉइंट्स सिस्टम से बाहर हो जाता है। ऐसे में बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा जैसे कई सीनियर मल्टी-फॉर्मेट सितारों को आराम देने का फैसला किया है।
हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ कई नए चेहरे अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब होंगे। जिनमें बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार, तेज़ गेंदबाज़ गुरनूर बरार और ऑलराउंडर हर्ष दुबे के नाम शामिल हैं। दूसरी तरफ, अफगानिस्तान के लिए, यह मैच दुनिया की सबसे मज़बूत टेस्ट खेलने वाली टीमों में से एक के खिलाफ अपनी प्रगति को परखने का एक दुर्लभ अवसर है। यह मुकाबला ठीक आठ साल बाद हो रहा है, जब अफगानिस्तान ने 2018 में बेंगलुरु में भारत के खिलाफ अपना ऐतिहासिक पहला टेस्ट मैच खेला था।