1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. बाजार की नमकीन, चिप्स को करें बाय-बाय, अब शाम की चाय के साथ ट्राई करें ये मखाने का हेल्दी स्नैक

बाजार की नमकीन, चिप्स को करें बाय-बाय, अब शाम की चाय के साथ ट्राई करें ये मखाने का हेल्दी स्नैक

अगर आपने भी अभी तक मखाने का प्रयोग केवल मीठे रेसिपी के लिए इस्तेमाल किया है तो अब मखाने से बनने वाली कुछ नमकीन स्नैक्स को ट्राई करने की बारी है। अक्सर हर घर में शाम की चाय तो बनती ही है दोपहर के खाने के बाद शाम होते ही कुछ हल्का लेकिन चटपटा खाने को मन होता है तो हम शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा खाने के लिए बाजार से नमकीन,चिप्स, बिस्किट आदि स्नैक्स लाते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। अगर आपने भी अभी तक मखाने का प्रयोग केवल मीठे रेसिपी के लिए इस्तेमाल किया है तो अब मखाने से बनने वाली कुछ नमकीन स्नैक्स को ट्राई करने की बारी है। अक्सर हर घर में शाम की चाय तो बनती ही है दोपहर के खाने के बाद शाम होते ही कुछ हल्का लेकिन चटपटा खाने को मन होता है तो हम शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा खाने के लिए बाजार से नमकीन,चिप्स, बिस्किट आदि स्नैक्स लाते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए मखाने से बनने वाले ऐसे स्नैक्स लेकर आये हैं जो खाने में स्वादिष्ट तो होते ही हैं साथ में बनाने में भी काफी आसान होते हैं और जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं। तो आइए मखाने का नाश्ता बनाने की विधि शुरू करते हैं –

पढ़ें :- नाग पंचमी से पहले क्यों नहीं बनाई और खाई जाती खीर? जानें इसके पीछे का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

रोस्टेड मसाला मखाना जोकि बनाना बहुत ही आसान होता है, इसको बनाने के लिए अपनी खाने अनुसार मात्रा में मखाने को घी में सुनहरा होने तक भून लें। अब इसमें नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर (चाहें तो भुना हुआ जीरा और कालीमिर्च पाउडर को भी) अच्छे से मिलाकर चाय के साथ सर्व करें।

मखाना टिक्की बनाने के लिए उबले आलू और कूटे हुये मखाने (भुना हुआ) को मिला लें। अब इसमें हरे धनिया, मिर्च, नमक और इच्छानुसार डालते हुए छोटी-छोटी टिक्की बनाकर तवे पर तेल या घी डालकर सेक लीजिए, बस तैयार है आपका मखाना टिक्की। इसी तरह से आप मखाने का कटलेट भी बना सकते हैं बस इस आलू और मखाने में गाजर, मटर, हरी धनिया, और मसाले मिलाओ फिर उसको कटलेट का आकार देकर तवे पर सेक लो।

मखाना खस्ता, इसको बनाने के लिए मखाने को घी में रोस्ट कर लें फिर इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, खीरा, हरा मिर्च, धनिये की पत्ती, नमक, चाट मसाला और नींबू का रस मिलाकर परोसें।

याद रहे कि मखाने को भुनते समय गैस की आंच हमेशा धीमी रखें जिससे बिना जले मखाना कुरकुरा हो जाये।

पढ़ें :- 'एक हाथ तिरंगा, एक हाथ रक्तदान' 45 रक्तदाताओं ने किया महादान, CMS बोले- आज आप केवल रक्त नहीं, बल्कि किसी के जीवन की आशा कर रहे हैं दान

बात करें मखाने के लाभदायक गुण की तो इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। मखाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। यह वजन घटाने, हड्डियां मजबूत करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...