1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बांकीपुर उपचुनाव में पीके का प्रचंड प्रदर्शन, बोले- बिहार ने बीजेपी को दिया संदेश, किसी अच्छे चेहरे को बनाये मुख्यमंत्री

बांकीपुर उपचुनाव में पीके का प्रचंड प्रदर्शन, बोले- बिहार ने बीजेपी को दिया संदेश, किसी अच्छे चेहरे को बनाये मुख्यमंत्री

बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव में बड़ी बढ़त बनाते हुए जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा को सन्देश है कि बिहार को कोई अच्छा नेतृत्व मिलना चाहिए। जिन्होंने वोट नहीं दिया उनका भरोसा जितने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर एनडीए काम नहीं करेगी तो ऐसा ही परिणाम देखने को मिलेगा। बीजेपी किसी अच्छे चेहरे को मुख्यमंत्री बनाये, अपराधी को सीएम बनाएंगे तो यही होगा।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव में बड़ी बढ़त बनाते हुए जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि भाजपा को सन्देश है कि बिहार को कोई अच्छा नेतृत्व मिलना चाहिए। जिन्होंने वोट नहीं दिया उनका भरोसा जितने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर एनडीए काम नहीं करेगी तो ऐसा ही परिणाम देखने को मिलेगा। बीजेपी किसी अच्छे चेहरे को मुख्यमंत्री बनाये, अपराधी को सीएम बनाएंगे तो यही होगा। उन्होंने कहा कि ये मेरी जीत सम्राट चौधरी की वजह से हुई है। सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री होना मेरी जीत का सबसे बड़ा कारण है।

पढ़ें :- यूपी चुनाव 2027 में क्या स्वाति सिंह की वापसी होने वाली है? सीएम योगी से इस मुलाकात के जानें क्या हैं सियासी मायने?

ये चुनाव विधायक बनाने का चुनाव नहीं , ये भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को संदेश देने का है चुनाव

जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि बांकीपुर की जनता की जीत है। ये चुनाव विधायक बनाने का चुनाव नहीं है। ये भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को संदेश देने का चुनाव है कि किसी अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाएं। जनता ने आपके 202 विधायक जिताए हैं किसी अपराधी, किसी गलत चाल-चरित्र चेहरे वाले व्यक्ति को बिहार का नेतृत्व मत दीजिए। अच्छे आदमी को बनाएं ताकि बिहार में भी शिक्षा, रोजगार हो। बिहार के बच्चों को बाहर मजदूरी करने ना जाना पड़े। ये संदेश बांकीपुर के लोगों ने दिया है, जिन्होंने वोट दिया है उनका धन्यवाद जिन्होंने वोट नहीं दिया है उनको यही कहेंगे कि आपका विश्वास जीतने के लिए और मेहनत और प्रयास करेंगे। बिहार को अच्छा नेतृत्व मिलना चाहिए बिहार सुधरना चाहिए। प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ जाह्नवी दास ने भी उत्साहित हैं और उन्होंने बांकीपुर की जनता को धन्यवाद दिया है।

बांकीपुर में दो-तीन महीनों में सुधार दिखेगा : प्रशांत किशोर

बांकीपुर उपचुनाव में प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर ने कहा कि इस जीत के बाद हमारी पहली प्राथमिकता बांकीपुर के लोगों के आशीर्वाद और भरोसे का सम्मान करना है। हम बांकीपुर को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आपको अगले दो-तीन महीनों में वे बदलाव दिखने लगेंगे। उन्होंने कहा कि वो बड़े-बड़े वादे नहीं करना चाहते। उनके विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन आपको अगले दो-तीन महीनों में यहां कुछ सुधार जरूर दिखेंगे।

पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : पीएम मोदी बोले-ब्रिक्स को मजबूत करते हुए हमें ग्लोबल गवर्नेंस रिफॉर्म और ग्लोबल साउथ पर करना होगा फोकस

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...