1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. ‘Ather Community Day 2026’ : Ather सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर 29 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

‘Ather Community Day 2026’ : Ather सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर 29 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

आज के दौर में लोग दमदार किफायती और सस्ता वाहन तलाश करते हैं। अगर आप किफायती कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए 'Ather Community Day 2026' सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

‘Ather Community Day 2026’ : आज के दौर में लोग दमदार किफायती और सस्ता वाहन ताला करते हैं। अगर आप किफायती कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए ‘Ather Community Day 2026’ सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।

पढ़ें :- Yamaha's new R2 : 27 अगस्त को होगी लॉन्च Yamaha की नई R2, इतनें रुपए देकर कराएं बुक

दरअसल, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी Ather Energy 29 अगस्त को ‘Ather Community Day 2026’ पर अपना पहला मास-मार्केट इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रही है।

इस स्कूटर की खास बात ये है यह नया मॉडल कंपनी के नए EL प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। इस नए मॉडल के आने से Ather की इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज और मजबूत होगी। अभी कंपनी के पोर्टफोलियो में 450 और Rizta सीरीज के इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं।

आने वाला यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 1 लाख से 1.25 लाख की कीमत वाले सेगमेंट को टारगेट करेगा, जिससे कंपनी मास-मार्केट स्कूटर (Mass-market scooter) के क्षेत्र में अपना विस्तार करेगी।

बता दें कि EL प्लेटफॉर्म, 450 प्लेटफॉर्म के बाद एथर एनर्जी का पहला पूरी तरह से नया व्हीकल आर्किटेक्चर है। ज्यादा वर्सटैलिटी, स्केलेबिलिटी और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के लिए बनाया गया यह प्लेटफॉर्म, अलग-अलग सेगमेंट में कंपनी के भविष्य के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को सपोर्ट करेगा।

पढ़ें :- Maruti Suzuki's bumper offers : मारुति सुजुकी की कारों पर अगस्त में मिल रहा बंपर ऑफर्स , जानें डिस्काउंट

असेंबली लाइन की तस्वीर से पता चलता है कि प्रोडक्शन स्कूटर काफी हद तक पिछले साल दिखाए गए EL01 कॉन्सेप्ट जैसा ही है। इसमें हैंडल-बार पर लगा हेडलैंप, वर्टिकल स्टाइल वाला फ्रंट एप्रन और चौड़ी LED डे-टाइम रनिंग लाइट (DRL) है, जबकि इसका ओवरऑल आकार Ather के फाइल किए गए डिज़ाइन पेटेंट से काफी मिलता-जुलता है।

सबसे बड़े बदलावों में से एक है मेटल बॉडी पैनल का इस्तेमाल, जो कंपनी के मौजूदा स्कूटर में इस्तेमाल होने वाले पॉलीमर बॉडीवर्क की जगह लेगा। नए स्कूटर में लंबी सिंगल-पीस सीट और फ्लैट फ्लोरबोर्ड भी है, जो Ather की स्पोर्टी 450 लाइनअप की तुलना में प्रैक्टिकैलिटी और रोज़ाना इस्तेमाल पर ज़्यादा ध्यान देने का संकेत देता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...