भारत में पिछले कुछ वर्षों में ऑफ रोडिंग और एडवेंचर ट्रैवल का क्रेज तेजी से बढ़ा है। इसी वजह से अब कार कंपनियां भी असली ऑफ-रोड कैपेबिलिटी वाली नई SUVs को लॉन्च करने पर जोर दे रही हैं। साल 2028 तक भारतीय बाजार में कई नई ऑफ-रोड 4x4 SUVs के आने की उम्मीद है।
नई दिल्ली। भारत में पिछले कुछ वर्षों में ऑफ रोडिंग और एडवेंचर ट्रैवल का क्रेज तेजी से बढ़ा है। इसी वजह से अब कार कंपनियां भी असली ऑफ-रोड कैपेबिलिटी वाली नई SUVs को लॉन्च करने पर जोर दे रही हैं। साल 2028 तक भारतीय बाजार में कई नई ऑफ-रोड 4×4 SUVs के आने की उम्मीद है। इनमें Mahindra, JSW और Toyota के दमदार मॉडल शामिल हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग ऑफ-रोडिंग एसयूवी के बारे में।
महिंद्रा थार फेसलिफ्ट
ऑफ-रोडिंग की बात हो और महिंद्रा की थार का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। महिंद्रा इस साल के आखिर तक नई थार फेसलिफ्ट लॉन्च कर सकती है। नई थार का डिजाइन काफी हद तक थार रॉक्स से प्रेरित होगा। इसमें नई 6-स्लॉट फ्रंट ग्रिल, C-शेप LED DRLs के साथ नए LED हेडलैंप और कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो इसमें Passive Keyless Entry, Push Button Start, Wireless Smartphone Charger और Ventilated Front Seats जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है, जिससे SUV पहले से ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक बन जाएगी। हालांकि, इंजन और ट्रांसमिशन में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है।
JSW की प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी
JSW Group इस साल सितंबर में अपनी नई कंपनी JSW Motors के जरिए भारतीय कार बाजार में एंट्री करने जा रहा है। कंपनी की पहली एसयूवी चीन में बिकने वाली Chery Jetour Traveller C-DM का रीबैज्ड वर्जन होगी। यह D-सेगमेंट एसयूवी 4,795 मिमी लंबी, 2,006 मिमी चौड़ी और 1,875 मिमी ऊंची होगी। इसका व्हीलबेस 2,800 मिमी होगा और इसमें 5 लोगों के बैठने की सुविधा मिलेगी। चीन में इस एसयूवी का ग्राउंड क्लीयरेंस 205 मिमी है, लेकिन भारत में आने वाले मॉडल में इससे ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलने की संभावना है ताकि ऑफ रोडिंग कैपेबिलिटी बेहतर हो सके।
पावरट्रेन की बात करें, तो इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। चीन में यह एसयूवी दो और तीन इलेक्ट्रिक मोटर वाले ऑप्शन के साथ उपलब्ध है, लेकिन भारत में दो इलेक्ट्रिक मोटर वाला वेरिएंट आने की संभावना ज्यादा है। इसके साथ 27.2 kWh और 43.4 kWh LFP बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय मॉडल सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में 100 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकेगा।
टोयोटा लैंड क्रूजर FJ
टोयोटा अपनी नई Land Cruiser FJ को 2028 के आखिर तक भारत में लॉन्च कर सकती है। यह फॉर्च्यूनर से नीचे के सेगमेंट में आएगी और बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसकी लंबाई 4,610 मिमी, चौड़ाई 1,855 मिमी, ऊंचाई 1,890 मिमी और व्हीलबेस 2,580 मिमी होगा। यह एक 5-सीटर SUV होगी। शुरुआत में इसमें 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 164 hp की पावर और 245 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और Part-Time 4WD सिस्टम दिया जाएगा। आगे चल कर कंपनी इसके हाइब्रिड और Plug-in Hybrid वर्जन भी ला सकती है। इंटरनेशनल मार्केट में इसके लिए डीजल इंजन पर भी काम होने की चर्चा है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 30 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है।