1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. सनी देओल के ‘मैं गुटखे का प्रचार नहीं करूंगा…’ बयान पर बवाल, वायरल हुआ सालों पुराना पान मसाला VIDEO

सनी देओल के ‘मैं गुटखे का प्रचार नहीं करूंगा…’ बयान पर बवाल, वायरल हुआ सालों पुराना पान मसाला VIDEO

‘गुटखे का प्रचार नहीं करूंगा’ वाले बयान के बाद अब सनी देओल का सालों पुराना पान मसाला विज्ञापन वायरल हो गया। जिसमें सनी देओल, रवि किशन और विजय राज ‘संतूर’ के पान का प्रचार करते नजर आ रहे हैं।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Sunny Deol Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ एक पुराने विज्ञापन को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान सनी देओल ने पान मसाला या गुटखे का प्रचार करने से साफ इनकार किया था। सनी देओल ने साफ कहा था कि उन्हें ऐसे विज्ञापनों के ऑफर मिलते हैं, लेकिन वो उन्हें स्वीकार नहीं करते। उन्होंने कहा कि वो उन्हीं चीजों का प्रचार करना पसंद करते हैं, जिन पर उन्हें खुद भरोसा हो। उनका कहना था कि सिर्फ पैसों के लिए वो ऐसा कोई काम नहीं करना चाहते, जिसे उनका जमीर सही न माने।

पढ़ें :- Video Viral : मुस्लिम शख्स ने नंगे पैर देखी नीम करोली बाबा फिल्म हनुमान अंश, यूज़र बोले- बिना राजनीति वाला भारत

सनी देओल का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना विज्ञापन तेजी से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में अभिनेता ‘संतूर मीठा पान’ का प्रचार करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि विज्ञापन में सनी देओल के साथ अभिनेता रवि किशन और विजय राज भी दिखाई देते हैं।

इसके बाद वो वहां मौजूद लड़कियों के लिए भी पान देने को कहते हैं। विज्ञापन के आगे बढ़ने पर संतूर मीठा पान और संतूर सादा पान का जिक्र किया जाता है। यानी एक तरफ सनी देओल अब कह रहे हैं कि वो गुटखे या पान मसाले का प्रचार नहीं करते और न ही भविष्य में करेंगे, वहीं दूसरी तरफ उनका सालों पुराना विज्ञापन सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

अब इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी शुरू हो गई है। कुछ यूजर्स पुराने विज्ञापन को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे उनके पुराने करियर का हिस्सा बता रहे हैं। फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की है कि सनी देओल के बयान के तुरंत बाद उनका पुराना पान से जुड़ा विज्ञापन वायरल क्यों हो गया। लोग उनके पुराने विज्ञापन और वर्तमान रुख को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पढ़ें :- टायरों को प्रणाम कर, स्टीयरिंग को चूमा…रिटायरमेंट पर बस से लिपटकर रोया ड्राइवर! VIDEO वायरल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...