1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. राहुल गांधी GenZ से बोले-महिला सुरक्षा की मांग कर रहे युवा सड़कों पर उतरें, बहरी सरकार तभी सुनती है, जब उस पर पड़ता है दबाव

राहुल गांधी GenZ से बोले-महिला सुरक्षा की मांग कर रहे युवा सड़कों पर उतरें, बहरी सरकार तभी सुनती है, जब उस पर पड़ता है दबाव

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर हो रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने युवाओं और जेन जी से इन विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने की अपील की।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर हो रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने युवाओं और जेन जी से इन विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने की अपील की। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने दिल्ली में एक युवती से हुए दुष्कर्म के मामले में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में महिलाओं को ही दंडित नहीं किया जाना चाहिए बल्कि जो दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

पढ़ें :- यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं, SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ़ एक नाम बचा और बाकी 727 नाम काट दिए गए: राहुल गांधी

‘पीड़ितों को ही दंडित किया जा रहा’

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो पोस्ट में कहा, ‘महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के लिए उन्हें ही दंडित करना बंद करना चाहिए। पूरे देश में महिलाएं सड़कों पर चलने से डर रही हैं, उन्हें शोषण और दुष्कर्म होने का डर है और सरकार कह रही है कि आप घर पर रहिए!’ राहुल गांधी ने कहा कि ‘यह पितृसत्तात्मक व्यवस्था है, जो पीड़ितों पर ही आरोप लगाती है और अपराधियों को बचाती है। अब समय आ गया है कि इसे खत्म कर देना चाहिए।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि महिलाओं को घरों में बंद करके रखना हल नहीं है। हमें अपनी सड़कें सुरक्षित बनानी होंगी और उन लोगों का विरोध करना होगा, जो महिलाओं से गलत व्यवहार करते हैं। साथ ही महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी।

दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन

पढ़ें :- Video Viral : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पैतृक घर आगरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, घर की दीवारों के साथ गेट पर वोट चोर लिखा

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में दक्षिणी दिल्ली के एक पार्क में 17 साल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस घटना को लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बीती 23 सितंबर को दिल्ली यूनिवर्सिटी (University of Delhi) के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमेन (Lady Shri Ram College for Women) , मिरांडा हाउस (Miranda House) , गार्गी कॉलेज ( Gargi College) और डॉ. बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी (Dr. B.R. Ambedkar University) की छात्रओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद अलग-अलग कॉलेजों में भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

राहुल गांधी ने युवाओं से क्या अपील की

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा ‘हजारों छात्र और युवा महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर सड़कों पर हैं। मैं सभी युवा महिलाओं और खासकर जेन जी से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन में शामिल हों। सरकार बहरी है और यह तभी सुनती है, जब उस पर दबाव पड़ता है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन आपका अधिकार है और मैं पूरी तरह से आपके समर्थन में हूं।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...