Football team robbed at gunpoint in Pakistan : पाकिस्तान में एक फुटबॉल टीम से गनपॉइंट पर लूट की घटना सामने आयी है। बलूचिस्तान हाईवे पर विद्रोहियों ने बंदूक की नोंक पर कराची फुटबॉल टीम की बस जबरन रुकवाया। जिसके बाद टीम के खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ से फोन, नकदी और अन्य कीमती सामान छीन लिये। ये टीम क्वेटा में आयोजित एक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कराची से क्वेटा ‘चीफ़ मिनिस्टर्स गोल्ड कप टूर्नामेंट’ में हिस्सा लेने जा रही एक फ़ुटबॉल टीम को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक हाईवे पर बंदूक की नोक पर लूट लिया गया। हथियारबंद लोगों के एक ग्रुप ने मस्तुंग और सरियाब के बीच कराची डिस्ट्रिक्ट वेस्ट टीम की बस को रोका और खिलाड़ियों के मोबाइल फ़ोन, कैश और दूसरी कीमती चीज़ें छीन लीं। यह घटना सोमवार शाम को हुई, जिससे खिलाड़ियों के पास पैसे नहीं बचे।
टीम मैनेजर ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने लूटने से पहले सभी यात्रियों को बस से नीचे उतरने को कहा था और फिर सभी मोबाइल फ़ोन, कैश और दूसरी कीमती चीज़ें छीन लीं। उन्होंने कुछ यात्रियों के साथ मारपीट भी की। क्वेटा पहुंचने के बाद, फुटबॉल टीम ने बलूचिस्तान के खेल मंत्री को लूट की घटना के बारे में बताया। मंत्री ने दखल देकर खिलाड़ियों को रोज़ाना का भत्ता (डेली अलाउंस) दिलवाया।