1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Video: शहजाद पूनावाला को सिवेत ने गिराकर मारा पंच, बचाने दौड़ीं स्वरा भास्कर, रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 में बड़ा बवाल

Video: शहजाद पूनावाला को सिवेत ने गिराकर मारा पंच, बचाने दौड़ीं स्वरा भास्कर, रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 में बड़ा बवाल

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' (Reality Show 'Rise and Fall' Season 2) में बवाल मच चुका है। इस शो को शुरू हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है और इसी के साथ विवादों का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर कुछ झलकियां सामने आई हैं जिसमें शो के कंटेस्टेंट सिवेत तोमर (Contestant Sivet Tomar) शहजाद पूनावाला (Shahzad Poonawalla) को पंच मारते दिख रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ (Reality Show ‘Rise and Fall’ Season 2) में बवाल मच चुका है। इस शो को शुरू हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है और इसी के साथ विवादों का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर कुछ झलकियां सामने आई हैं जिसमें शो के कंटेस्टेंट सिवेत तोमर (Contestant Sivet Tomar) शहजाद पूनावाला (Shahzad Poonawalla) को पंच मारते दिख रहे हैं। इस घटना से ठीक पहले सिवेत को रोकने के लिए स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) दौड़ती भी हैं लेकिन उसका फायदा नहीं होता है। अब इसी के साथ खबर ये भी है कि उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है। हालांकि, इस मामले में मेकर्स की तरफ से अभी तक ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

पढ़ें :- पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, एक पुराने मामले में हाईकोर्ट के फैसले को रखा बरकरार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के दौरान सिवेत और शहजाद पूनावाला (Shahzad Poonawalla) के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि सिवेट ने पीछे से शहजाद पूनावाला (Shahzad Poonawalla) के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की की। इस दौरान शहजाद का कुर्ता भी फटने की बात कही जा रही है।

शहजाद सिवेत और स्वरा को लेकर जैसे बोले, पलट गया माहौल

दरअसल, शो के सामने आए प्रोमो में दोनों के बीच पहले तीखी बहस होती दिखाई देती है। शहजाद, सिवेत का नाम लेते हुए कहते हैं कि वह करण पटेल की बातों पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं। इसके बाद सिवेत भी शहजाद पर कई आरोप लगाते नजर आते हैं। बहस आगे बढ़ती है और देखते ही देखते माहौल गर्मा जाता है। वीडियो में शहजाद पूनावाला (Shahzad Poonawalla) कहते दिख रहे हैं, ‘जा सिवेत, जा भाई, जाओ करो एलायंस। ये है अलायंस। जो सिवेत टैटू बनाकर घूम रहा है वो स्वरा भास्कर के साथ अब …।’ ये सुनते ही स्वरा भास्कर चीख पड़ती हैं और कहती हैं- उन्हें बीच में क्यों ला रहे हो? तभी वो सिवेत को शहजाद के पीछे बढ़ते देखती हैं।

स्वरा भास्कर दोनों के बीच आकर रोकने की कोशिश की

पढ़ें :- 'सरकार बनने पर CM कोटे से IAS बनवा दूंगा': ऐसा महिला बैंककर्मी से कहने वाला सपा नेता गिरफ्तार, अलिगढ़ में छिपा था

प्रोमो के आखिर में सिवेत शहजाद पूनावाला (Shahzad Poonawalla) की तरफ बढ़ते दिखाई देते हैं। जिसके बाद स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) दोनों के बीच आकर उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं।

शो की टीम ने सिवेत को शो से बाहर करने का फैसला?

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस घटना के बाद शो की टीम ने सिवेत को शो से बाहर करने का फैसला लिया। वहीं, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में इसे अभी भी संभावित या कथित एविक्शन बताया गया है, क्योंकि घटना और उसके बाद की कार्रवाई की पूरी तस्वीर एपिसोड के प्रसारण के बाद ही साफ हो सकती है।

गौतम गुलाटी, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी, स्वरा भास्कर जैसी हस्तियां

बता दें कि ‘राइज एंड फॉल 2’ का प्रीमियर 26 सितंबर को हुआ है और इस सीजन को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। शो में 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें गौतम गुलाटी, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी, स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला, निहारिका तिवारी, सारा गुरपाल और सिवेत तोमर समेत कई नाम शामिल हैं।

कंटेस्टेंट्स को दो हिस्सों में बांटा गया

पढ़ें :- '2 अक्टूबर से मीट बिक्री के विज्ञापनों पर लगे प्रतिबंध...' PETA इंडिया ने केंद्र सरकार से की अपील

शो का फॉर्मेट ‘रूलर्स वर्सेज वर्कर्स’ की है। इसमें कंटेस्टेंट्स को दो हिस्सों में बांटा गया है। रूलर्स पेंटहाउस में रहते हैं, जबकि वर्कर्स को बेसमेंट में रहना पड़ता है। ऐसे में शुरुआत में ही हुआ सिवेत और शहजाद का विवाद शो के आगे के सफर में क्या असर डालता है, यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...