1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद में एक छत पर दिखे 3 तेंदुए, VIDEO वॉयरल: 50 से ज्यादा गांवों में दहशत

मुरादाबाद में एक छत पर दिखे 3 तेंदुए, VIDEO वॉयरल: 50 से ज्यादा गांवों में दहशत

मुरादाबाद के कांठ इलाके में एक साथ तीन तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई। तेज बारिश के बीच समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद गांव के पास एक नलकूप की कोठरी की छत पर तीनों तेंदुए बैठे नजर आए। यह जगह आबादी से करीब 500 मीटर की दूरी पर बताई जा रही है...

By Harsh 
Updated Date

Viral-Video: मुरादाबाद के कांठ इलाके में एक साथ तीन तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई। तेज बारिश के बीच समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद गांव के पास एक नलकूप की कोठरी की छत पर तीनों तेंदुए बैठे नजर आए। यह जगह आबादी से करीब 500 मीटर की दूरी पर बताई जा रही है।

पढ़ें :- Video: शहजाद पूनावाला को सिवेत ने गिराकर मारा पंच, बचाने दौड़ीं स्वरा भास्कर, रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 में बड़ा बवाल

बारिश के बीच कार सवारों ने कैमरे में कैद किया नजारा

स्थानीय निवासी सहल दिलशाद, हुजैफा और अनस रात में कार से वहां से गुजर रहे थे। छत पर तेंदुओं को देखकर उन्होंने वाहन रोक दिया और मोबाइल से उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो वन विभाग को भेजा गया।बताया गया कि तीनों जानवर कुछ समय तक कोठरी की छत पर ही बैठे रहे। इसके बाद वे वहां से उतरकर खेतों की ओर चले गए। यह वीडियो शुक्रवार की रात को बनाया गया था, जो अब सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

आसपास के गांवों में बढ़ी चिंता

एक साथ तीन तेंदुए दिखाई देने की खबर फैलने के बाद आसपास के करीब 50 से अधिक गांवों में लोगों के बीच डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुओं की गतिविधियां अब जंगल तक सीमित नहीं रह गई हैं और वे लगातार खेतों तथा आबादी के नजदीक नजर आ रहे हैं। वन विभाग को वीडियो मिलने के बाद मौके की निगरानी बढ़ाने की तैयारी है। खराब मौसम के कारण घटना वाली रात टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी।

पढ़ें :- Video- छत्तीसगढ़: नदी की बाढ़ में बहने लगीं शराब की बोतलें, जान जोखिम में डाल लूटने लगे लोग

वन विभाग भेजेगा टीम

डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह के मुताबिक, विभाग के पास तेंदुओं का वीडियो पहुंच चुका है। मौसम सामान्य होने पर टीम को मौके पर भेजकर आसपास के क्षेत्र की जांच कराई जाएगी। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए आवश्यक कदम उठाने की बात भी कही गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...