1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. 1.33 करोड़ रुपये का चेक देकर शूटर इलावेनिल को गुजरात सरकार ने किया सम्मानित, एशियन गेम्स में जीता है डबल सिल्वर

1.33 करोड़ रुपये का चेक देकर शूटर इलावेनिल को गुजरात सरकार ने किया सम्मानित, एशियन गेम्स में जीता है डबल सिल्वर

Elavenil Valarivan : जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत को डबल सिल्वर मेडल जिताने वाली राइफल शूटर इलावेनिल वलारिवन को गुजरात सरकार ने सम्मानित किया है। सोमवार को गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने इलावेनिल वलारिवन को 'स्पोर्ट्स टैलेंट अवॉर्ड स्कीम' के तहत 1.33 करोड़ रुपये का चेक दिया। इस दौरान इलावेनिल परिजन भी मौजूद रहे।

By Abhimanyu 
Updated Date

Elavenil Valarivan : जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत को डबल सिल्वर मेडल जिताने वाली राइफल शूटर इलावेनिल वलारिवन को गुजरात सरकार ने सम्मानित किया है। सोमवार को गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने इलावेनिल वलारिवन को ‘स्पोर्ट्स टैलेंट अवॉर्ड स्कीम’ के तहत 1.33 करोड़ रुपये का चेक दिया। इस दौरान इलावेनिल परिजन भी मौजूद रहे।

पढ़ें :- शूटिंग में ईशा सिंह ने सिल्वर तो कुराश में पिंकी बलहारा ने जीता ब्रॉन्ज, CM योगी ने दोनों खिलाड़ियों को दी बधाई

दरअसल, राइफल शूटर इलावेनिल ने रविवार को आइची-नागोया एशियन गेम्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में दूसरा स्थान हासिल किया था और सिल्वर मेडल जीता था। मौजूदा एडिशन में इससे पहले उन्होंने टीम इवेंट में भी सिल्वर अपने नाम किया था। जिसके बाद भारत लौटने पर उनका सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया था।

गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने सोमवार को इलावेनिल वलारिवन को ‘स्पोर्ट्स टैलेंट अवॉर्ड स्कीम’ के तहत 1.33 करोड़ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। इस दौरान संघवी ने ग्लोबल लेवल पर मुकाबला करने वाले राज्य के एथलीटों को ट्रेनिंग और सपोर्ट देने के लिए गुजरात सरकार की प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया।

राज्य की DLSS स्कीम के तहत संस्कारधाम में पढ़ाई करने वाली इलावेनिल ने टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और कई इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में मेडल जीते हैं।

पढ़ें :- IND vs AFG Asian Games Live : बारिश के कारण दूसरा क्वार्टर-फ़ाइनल रद्द, भारत को मिला सेमी-फाइनल का टिकट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...